फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लागत से बना विश्रामगृह

लागत से बना विश्रामगृह

Wed, 27 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लागत से बना विश्रामगृह
अलेवा क्षेत्र के किसानों को मिली सौगात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विधायक प्रेमलता ने अलेवा क्षेत्र के किसानों को एक नई सौगात दी। अलेवा के यार्ड में मार्केट कमेटी द्वारा चालीस लाख रुपये की लागत से किसान विश्राम गृह बनवाया गया है। विधायक प्रेमलता ने इस किसान विश्राम गृह का उद्घाटन किया। विधायक प्रेमलता ने कहा कि अलेवा यार्ड मार्केट कमेटी जींद के अंतर्गत आता है। यहां के किसानों को अन्य कमेटियों की तरह किसानों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। किसान जब अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में आएगा तो उन्हें ठहरने के लिए यहां सही जगह उपलब्ध हो जाएगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प हैं। किसानों को उनकी जींसों के दाम सही मिलें, किसानों की मंडियों में जींस सही तरीके से बिके, इसके लिए प्रदेश की सरकार पूरी तरह से गंभीर है। किसानों को उनके क्षेत्र में ही अपनी फसल बेचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मंडियों में किसानों की जींस सही समय पर बिके इसके लिए भी सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जाते है। इतना ही नहीं गेेंहू, कपास, धान जैसी फसलों की भारी आवक के समय मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाता है। जिला में डीसी के नेतृत्व में सभी अधिकारी किसानों की जींसों को खरीदने के लिए तत्परता से काम करते है। इसके साथ-साथ चंडीगढ़ मुख्यालय से भी वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। उन्हें मंडियां आवंटित कर दी जाती है। वे आवंटित मंडियों में किसानों की फसलों को बिकवाने, उनकी जींसों के सही भाव दिलवाने जैसे कार्यो की समीक्षा करते हैं।


मार्केट कमेटी के कार्यकारी अभियंता नवीन दहिया ने बताया कि अलेवा यार्ड में किसानों की सुविधा के लिए यह अपनी तरह का किसान विश्राम गृह बनाया गया है। इसमें कैंटीन की व्यवस्था है, दो डोर मिटर है, एक वीआईपी रूम बनाया गया है। यहां किसानों की सुविधा के लिए आठ शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इनमें 13 सीट लगाई गई हैं। दो मंजिले इस भवन को आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। सभी मंजिलों पर शौचालयों की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह अलेवा का यार्ड चार एकड़ भूमि में स्थित है। किसानों की सुविधा के लिए यहां वाटर कूलर व कवर्ड शैड की भी व्यवस्था है। दो कॉमन प्लेटफार्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed