फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   900 students participated in the open school competition

Jind News: ओपन स्कूल प्रतियोगिता में 900 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Mon, 02 Feb 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
900 students participated in the open school competition
02जेएनडी06: अकादमी में परीक्षा देते हुए बच्चे। स्रोत : अध्यापक।
नरवाना। नोबल अकादमी नरवाना की तरफ से ओपन स्कूल प्रतियोगिता में क्षेत्र के 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रकृति से अवगत कराना और मेधावी छात्रों को पुरस्कार व छात्रवृत्ति प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

अकादमी प्रबंधन ने बताया कि नोबल अकादमी नरवाना, दिल्ली व कोटा की अकादमियों की तर्ज पर विद्यार्थियों को स्कूलिंग के साथ-साथ कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवा रही है ताकि छात्र प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। इससे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन के साथ मजबूत शैक्षणिक आधार मिल रहा है।
विज्ञापन

अकादमी निदेशक सुनील श्योकंद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी उनके उच्च मनोबल और अभिभावकों की बढ़ती शैक्षणिक जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रिया श्योकंद सहित अरविंद, मोहित, अंजू, रितू, नीलम, सोमदत्त, सतेंद्र शास्त्रीए, प्रदीप व आनंद ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed