फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद-दिल्ली रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य होने के चलते जींद आने-जाने वाली आधा दर्जन ट्रेन रहेंगी रद

जींद-दिल्ली रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य होने के चलते जींद आने-जाने वाली आधा दर्जन ट्रेन रहेंगी रद

Sun, 10 Feb 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
जींद-दिल्ली रेलमार्ग पर मरम्मत का कार्य होने के चलते जींद आने-जाने वाली आधा दर्जन ट्रेन रहेंगी रद
जींद-दिल्ली रेल मार्ग पर मरम्मत का कार्य के चलते जींद आने-जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रहेंगी रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद-दिल्ली रेलमार्ग पर नांगलोई-घेवरा स्टेशन के बीच पुल संख्या नंबर-42 व 43 के गार्डरों की मरम्मत का कार्य होने के कारण जींद-दिल्ली रेलवे मार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेगा। इस कारण सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक जींद कोई भी रेलगाड़ी नहीं आएगी और न ही कोई ट्रेन जींद से दिल्ली जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस समय के दौरान जींद से अधिकतर ट्रेन दिल्ली जाती हैं। दोपहर 12 बजे के बाद एकाध गाड़ी ही दिल्ली जाती है जबकि इतनी ही संख्या में ट्रेन दिल्ली से जींद आती हैं, जो आगे पंजाब की तरफ जाती हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ट्रेन नंबर 54032 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजकर 20 मिनट पर जींद से चलती है। रविवार को यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार नंबर 54035 दिल्ली-जाखल पैसेंजर दिल्ली से चलकर रात साढ़े सात बजे जींद पहुंचती है। यह ट्रेन भी रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54036 जाखल-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन जाखल से चलकर सुबह छह बजकर 25 मिनट पर दिल्ली के लिए जींद से चलती है। यह ट्रेन भी रविवार को बंद रहेगी। ट्रेन नंबर 54033 दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर जींद रात नौ बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है जोकि रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 54010 नरवाना-जींद पैसेंजर नरवाना से चलकर रात 11 बजकर 35 मिनट पर जींद पहुंचती है व ट्रेन नंबर 54034 जींद-दिल्ली पैसेंजर शाम तीन बजकर 50 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए निकलती है, जो रद्द रहेगी। इस प्रकार मरम्मत कार्य के कारण जींद-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली पांच पैंसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

बाक्स
व्यापारियों को होगी परेशानी
पांच पैसेंजर ट्रेन रद्द रहने से लगभग 40 हजार यात्रियों को रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जींद से चलकर रोहतक होते हुए ट्रेन दिल्ली पहुंचती हैं। इसमें लगभग दस हजार विद्यार्थी रोहतक विश्वविद्यालय व निजी कॉलेजों में जींद से पढ़ने के लिए जाते हैं। वहीं लगभग 28 हजार यात्री हर रोज जींद से दिल्ली अन्य कारणों से सफर करते हैं। वहीं लगभग दो हजार व्यापारी दिल्ली से अपना सामान लाते हैं। रविवार होने के कारण जहां विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होगी, वहीं व्यापारियों व अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रद्द रहने वाली ट्रेन का ब्यौरा
ट्रेन नंबर कहां से चलकर कहां जाने वाली जींद का समय
54032 जींद दिल्ली सुबह सात बजकर 20 मिनट
54035 दिल्ली जाखल रात साढ़े सात बजे
54036 जाखल दिल्ली सुबह छह बजकर 25 मिनट
54033 दिल्ली नरवाना रात नौ बजकर 40 मिनटे
54034 जींद दिल्ली शाम साढ़े तीन बजे
54010 नरवाना जींद रात 11 बजकर 35 मिनट परे
वर्जन
जींद-दिल्ली रेलमार्ग पर नांगलोई-घेवरा स्टेशन के बीच पुल संख्या नंबर-42 व 43 के गार्डरों को बदला जाएगा। इसके कारण जींद-दिल्ली के बीच चलने वाली पांच ट्रेन रद्द रहेंगी। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेन संख्या नंबर 54032, 54035, 54036, 54033 व 54010 रद्द रहेंगी।
-प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed