{"_id":"5bd0c561bdec226947534d51","slug":"81540408673-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां खिलने थे फूल, वहां पड़ा कूड़ा-कर्कट मार रहा बदबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां खिलने थे फूल, वहां पड़ा कूड़ा-कर्कट मार रहा बदबू
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार सीएम और एक बार सांसद ने किया शिलान्यास पर नहीं बना हाईटेक पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना-हांसी मार्ग पर जुलाना में तहसील के पास जहां पहले खूबसूरत सुगंधित फूल खिलते थे आज वहां पर कूड़े से बदबू उठ रही है। बदबू ने कस्बे के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। करीब ढाई वर्ष पहले जुलाना पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सवा दो करोड़ रुपये की लागत से जुलाना में हाईटेक पार्क बनाने की घोषण की थी। पार्क के लिए दो बार सीएम और एक बार एमपी पत्थर लगा का शिलान्यास भी कर चुके हैं, मगर आज तक पार्क का निर्माण नहीं हुआ है।
जुलाना में एक भी पार्क नहीं होने के कारण करीब चार वर्ष पहले नपा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर जुलाना-हांसी पार्क पर तहसील के पास हाईटेक पार्क बनाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव में करोड़ों रुपये की लागत से हाईटेक पार्क में बनाने, जिसमें घास, झूले, हाई मार्क लाइट, कैंटीन, पब्लिक टॉयलेट व बैठने की सभी सुविधाएं करने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव था। पार्क बनाने का मसौदा उस जमीन का भेजा गया था, जहां पर लोग गंदगी डालते हैं और खरपतवार भी उगा हुआ है। इसके बाद एमपी रमेश कौशिक ने पार्क का पत्थर लगाकर शिलान्यास किया। उस पर काम शुरू हो गया। पार्क की चहारदीवारी पूरी भी नहीं हुई थी कि पार्क का निर्माण कार्य रुक गया। चहारदीवारी न होने से पार्क निर्माण के स्थान पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं। 23 मई 2016 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जुलाना में हुई जनसभा में पहुंचे और करोड़ों रुपये की लागत से हाईटेक पार्क बनाने की घोषणा कर दी। इसके बाद कुछ माह पहले जींद पहुंचे मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं के साथ जुलाना में हाईटेक पार्क का पत्थर लगाकर शिलान्यास किया। तीन बार पार्क का शिलान्यास हो चुका है, मगर पार्क का निर्माण कार्य आज तक भी नहीं हुआ है।
पार्क में गिरता है कस्बे का कूड़ा-कर्कट, उठती बदबू
जहां पर करोड़ों रुपये का हाईटेक पार्क बनना है वहां पर लोग कूड़ा-कर्कट डालते हैं। जमीन का लेवल भी सड़क के लेवल से काफी नीचा है जिससे उसमें पानी भी भरा रहता है। यह कूड़ा-कर्कट बदबू मारता रहता है। बदबू तहसील कार्यालय व कस्बे तक जाती है। आसपास के लोगों का तो जीना दूभर हो गया है। पार्क में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान की यहां धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
बदबू ने किया जीना मुहाल
जुलाना में कोई भी पार्क नहीं है। पिछले कई वर्षों से लोग पार्क बनने की बाट जो रहे हैं। तीन बार पत्थर लग चुके हैं। काम शुरू हुआ था लेकिन चारदीवारी भी पूरी नहीं हुई और वह बंद हो गया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण सीएम की घोषणा के बाद भी पार्क नहीं बना है। लोग पार्क में कूड़-कर्कट डालते हैं और पानी भी जमा है जिससे यहां पर बदबू आती है जिसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
सत्यवान खटकड़।
घोषणाओं पर अमल करे सरकार
23 मई 2016 को मुख्यमंत्री ने जुलाना दौरे के दौरान पार्क की घोषणा की थी लेकिन घोषणा पर अमल नही हो पाया। ढाई साल बीतने के बाद भी आज तक केवल मिट्टी ही डाली गई है वो भी पूरी नही डल पाई है। सरकार को घोषणा करके उन पर अमल भी करना चाहिए।
विधायक परमेंद्र ढूल।
पार्क में मिट्टी डलवाने का काम किया जा रहा है। मिट्टी का कार्य पूरा होने पर पार्क का काम सुचारू रूप से चलाया जाएगा। जल्द ही लोगों को जुलाना में पार्क की सुविधा मिलेगी।
नरेश शर्मा, जेई नपा जुलाना।