फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा, डीसी ने एसडीएम को दिए आदेश

शहर में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा, डीसी ने एसडीएम को दिए आदेश

Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा, डीसी ने एसडीएम को दिए आदेश
अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल से रोटी बैंक को अतिक्रमण के नाम पर हटाने से समाजसेवी संस्थाओं के निशाने पर आया प्रशासन अब डैमेज कंट्रोल में लगा है। अब डीसी ने एसडीएम को शहरभर में हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी अमित खत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। साथ ही हुडा मार्केट के बरामदों में दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे भी हटाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन खास मुहिम चलाएगा।
नंदीशाला में लगेंगे बायोगैस प्लांट
डीसी अमित खत्री ने कहा कि बीड स्थित नंदीशाला में बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही बीड़ व हांसी ब्रांच नहर के पास की दोनों नंदीशालाओं में सोलर पैनल लगाए जाएंगे, ताकि यहां गोवंश को सुविधा दी जासके। इसके डी प्लान से पैसे की स्वीकृति की गई है। बायोगैस प्लांट पर 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नंदीशालाओं में सोलर पैनल पर तीन-तीन लाख रुपये की राशि खर्च की जएगी।
विज्ञापन

120 वाहना चालकों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
डीसी अमित खत्री ने बताया कि यातायात नियमों को तोडने वाले 120 लोगों के ड्राइविंग लाइसें रद्द करने की सिफारिश की गई है। इस पर प्रक्रिया चल रही है। इनके लाइसेंस कुछ समय के लिए रद्द किए जाएंगे। यदि से इसके बाद भी गलती करते हैं तो लाइसेंस स्थायी तौर पर रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed