फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासन की तैयारियों के अनुरूप नहीं जुटे योग साधक, प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासन की तैयारियों के अनुरूप नहीं जुटे योग साधक, प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

Thu, 21 Jun 2018 11:39 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासन की तैयारियों के अनुरूप नहीं जुटे योग साधक, प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम जींद की नई अनाज मंडी में हुआ। पिछले सालों में होते रहे कायक्रमों के मुकाबले इस बार कार्यक्रम में योग साधकों की संख्या काफी कम रही। इससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला स्तरीय योग शिविर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की तो नरवाना में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने साधकों के साथ योग किया।
योग दिवस मनाने के लिए नई अनाज मंडी में शेड के नीचे मंच बनाया गया। यहां शेड के साथ दोनों ओर कारपेट बिछा कर साधकों के लिए तैयारी की गई, लेकिन करीब आधे कारपेट साधकों के इंतजार में खाली रह गए। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो समारोह में जिस संख्या में स्कूली विद्यार्थियों की शिरकत करने की योजना बनाई गई थी, उसके अनुसार विद्यार्थी नहीं पहुंचे। वहीं शिविर के दौरान व्यवस्था संभाल रहे स्काउट्स को रिफ्रेशमेंट के लिए करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल जिस दुकान में रिफ्रेशमेंट का सामान रखा था, दुकान का मालिक उसको बंद करके कहीं चला गया। इससे पहले स्काउट्स दूसरे साधकों को रिफ्रेशमेंट बांटने में व्यस्त थे। जैसे ही उनका नंबर रिफ्रेशमेंट के लिए आया, दुकान बंद मिली।
विज्ञापन

वैश्विक शांति के लिए योग जरूरी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का पुरातन काल से अभिन्न अंग रहा है। आज योग को विश्व के लगभग सभी देशों में अपनाया जा रहा है जो हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जो उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है, इसे ठीक करने में योग अहम भूमिका निभा सकता है। योग का उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रधाना की बहु ने करवाया योग
जिला स्तरीय कार्यक्रम में रधाना गांव की बहु ज्योति ने साधकों को योग करवाया। गौरतलब है कि ज्योति योग की विद्यार्थी है और गांव में योग के माध्यम से करीब 20 बुजुर्ग महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ दे चुकी हैं।
कपास मंडी में विधायक सहित 1121 ने किया योगा
उचाना। कपास मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा विधायक प्रेमलता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। यहां पर तहसीलदार, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों, गणमान्य लोगों सहित 1121 ने एक साथ योगाभ्यास किया। प्रेमलता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास के कारण 177 देशों ने एक साथ मिलकर यूएनओ से प्रस्ताव पास करवा कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में आज का दिन मनाने का फैसला लिया। योगाभ्यास केवल एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए।

योग भारतीय सभ्यता का वैज्ञानिक मंत्र : बीरेंद्र सिंह
नरवाना। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नरवाना में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी योग क्रियाएं कीं। कहा कि योग भारतीय प्राचीन सभ्यता का वैज्ञानिक मंत्र है। इसमें स्वस्थ एवं निरोगी जिंदगी जीने का अंदाज समाहित है। आज के तनावपूर्ण एवं दिमागी कसरत के वातावरण में प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योग क्रियाओं को जिंदगी का अभिन्न अंग बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed