फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   81 students selected in ITI employment fair

Jind News: आईटीआई के रोजगार मेले में 81 विद्यार्थियों का चयन

Tue, 12 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
81 students selected in ITI employment fair
11जेएनडी16: चयनित छात्र प्राचार्य अनिल कुमार व प्लेसमेंट कंपनी के अ​धिकारियों के साथ। स्रोत आईट
जींद। राजकीय आईटीआई में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किए गए मेले में मुख्यातिथि के रूप में नगराधीश आशीष देशवाल ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के नए आयाम और अवसर के बारे में जानकारी देते हुए भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया ।
विज्ञापन

नराधीश ने बताया कि कैंपस में मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल एरिया भिवाड़ी, अलवर, राजस्थान ने छात्रों की चयन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को पूरी की। इसमें विभिन्न ट्रेड के 133 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनियों ने अपने प्रक्रिया के आधार पर 75 विद्यार्थी और 06 छात्राओं का चयन किया। चयन प्रक्रिया के बाद कंपनी ने उनको जॉब के लिए ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर भी दिया। कैंपस प्लेसमेंट में दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। कैंपस के सफल समापन के बाद कंपनी के एचआर मैनेजर ने प्रधानाचार्य अनिल कुमार गोयल, प्लेसमेंट शाखा के अशोक कुमार, सोनू राम (वर्ग अनुदेशक), राजेश कुंडू, ललित खटकड़ (शिक्षुता अनुदेशक) का आभार जताया।

11जेएनडी16: चयनित छात्र प्राचार्य अनिल कुमार व प्लेसमेंट कंपनी के अधिकारियों के साथ। स्रोत आईट

11जेएनडी16: चयनित छात्र प्राचार्य अनिल कुमार व प्लेसमेंट कंपनी के अधिकारियों के साथ। स्रोत आईट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed