फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   80 new corona, including two employees of civil line station, found infected

सिविल लाइन थाने के दो कर्मचारियों समेत 80 नये कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 14 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
80 new corona, including two employees of civil line station, found infected
एक व्यक्ति के घर जाकर दवा देता स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में रविवार को 481 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें 80 लोग संक्रमति पाए गए। इनमें सिविल लाइन थाने के दो कर्मचारी, एक संस्था के आठ कर्मचारी और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1362 पहुंच गया है। 855 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 494 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में सिविल लाइन थाने में कार्यरत दो पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए। दोनों को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिविल लाइन थाने में आम आदमी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही थाने को सैनिटाइज भी किया गया है। अगले दो दिनों तक थाना प्रांगण में कार्य होगा। लोगों की शिकायतें बाहर से सुनी जाएंगी। दोनों पुलिसकर्मियों को घर पर क्वारंटीन कर दिया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची जुटाई जा रही है। उधर, एक संस्था के स्कूल के भी आठ कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अर्बन एस्टेट निवासी 17 वर्षीय युवक और 41 वर्षीय व्यक्ति, डिफेंस कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक, सफीदों के वार्ड नंबर 15 निवासी 12 वर्षीय किशोर, 44 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, वार्ड 17 निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड दस निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर चार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव साहनपुर निवासी 42 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय युवक, 13 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय महिला, 13 व 11 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवती, गांव पाजू खुर्द निवासी 15 व 10 वर्षीय युवक, गांव डिड़वाडा निवासी आठ वर्षीय बच्ची के अलावा गांव भंभेवा में तीन, विवेकानंद नगर में तीन, आर्य उप नगर नरवाना में एक, गांव खरकरामजी में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed