फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   8 lakh 40 thousand cheated in the name of sending abrosd, 2 brothers arrested

विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख चालीस हजार की ठगी, दो भाई गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
8 lakh 40 thousand  cheated in the name of sending abrosd, 2 brothers arrested
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये ठगने के शिव कालोनी निवासी दो भाईयों सुरेंद्र और वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को 13 सितंबर 2017 को दी शिकायत मेें अहिरका निवासी विक्रम और सचिन ने बताया कि सुरेंद्र और वीरेंद्र से उनकी जान पहचान 2015 में हुई थी। इस दौरान इन्होंने अपना कारोबार विदेश में भेजने का बताया था। विदेश भेजने के लिए कई बार वह उनके घर आए तो उन्होंने इन दोनों पर विश्वास जताते हुए विदेश जाने का मन बनाया। इस पर हुई बातचीत में दो साल के वर्क परमिट पर रूस भेजने की बात कही और कहा कि वहां पर 120000 रुपये प्रति महीने की नौकरी दिलवाई जाएगी। इस पर वह दोनों सहमत हो गए और दोनों ने 840000 रुपये दोनों को दे दिए। पैसे लेने के बाद दोनों ने दिल्ली भेज दिया और वहां से टिकट व पासपोर्ट देने की बात कही। वहां पर रसियन भाषा में एक पत्र देकर गए जो उनकी समझ में नहीं आया। इस पर 17 अक्तूबर 2016 को दिल्ली भेजकर टिकट देने की बात कही। इस दौरान वहां पर टिकट नहीं दी गई और उनको वापस आना पड़ा। इसके बाद दोनों को कई बार में नौ अक्तबूर 2016 को रसिया भेज दिया। जहां पर एक व्यक्ति ने उनसे 500-500 डॉलर लेकर होटल में छोड़कर फरार हो गया और दोबारा से उसका फोन बंद हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वह दोनों वहां से वापस आ गए। इसके बाद जब राशि वापस मांगी तो जान से मारने और घर की महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाने की धमकी देने लगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी करने वाले दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed