{"_id":"682f812b4a0c89e6de079787","slug":"772-poles-and-57-transformers-fell-due-to-the-storm-people-spent-the-night-without-electricity-in-the-scorching-heat-jind-news-c-199-1-sroh1006-135108-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आंधी से 772 पोल और 57 ट्रांसफार्मर गिरे, भीषण गर्मी में बिना बिजली लोगों ने बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आंधी से 772 पोल और 57 ट्रांसफार्मर गिरे, भीषण गर्मी में बिना बिजली लोगों ने बिताई रात
Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 23 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी12-आंधी के कारण निर्जन गांव के पास खेतों में टूटे पड़ा पोल। संवाद
जींद। जिले में आई आंधी से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। इससे पूरे जिले में बिजली गुल रही। आंधी के कारण जिले में 772 पोल और 57 ट्रांसफार्मर गिर गए। कई जगह केबल जल गई, वहीं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए और कंडक्टर, फ्यूज उड़ गए। इसके कारण बिजली निगम का शेड्यूल बिगड़ गया। कर्मचारी बिजली बहाल करने के लिए रातभर लगे रहे, लेकिन कई कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। वहीं 300 के लगभग पेड़ भी टूट गए। इसके कारण कई जगह रास्ते भी बंद हो गए थे। पोल गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली रात गुजारनी पड़ी।
बुधवार देर शाम को आई आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के कारण बिजली चली गई। इसके कारण पूरे शहर में अंधेरा छा गया। शहर की कॉलोनी श्याम नगर, भटनागर कॉलोनी, नरवाना रोड, रामनगर, आशरी गेट, भिवानी रोड, विद्यापीठ मार्ग, हांसी रोड, रोहतक रोड, पटियाला चौक, लक्ष्मीनगर, एकता नगर, सफीदों रोड, न्यू कृष्णा कॉलोनी, अर्बन एस्टेट, भारत नगर में देर रात तक बिजली बाधित रही। वहीं कई कॉलोनियों में बिजली बहाल हो गई थी। इसके अतिरिक्त पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के आलनजोगी खेड़ा, तेली खेड़ा, खरकगादियां, मोहम्मद खेड़ा व ढाठरथ में भी रात को बिजली बाधित रही। आलन जोगी खेड़ा व तेली खेड़ा गांव में वीरवार दोपहर के समय ही बिजली आपूर्ति हुई। बिजली निगम सर्कल में ऑनलाइन 277 और ऑफलाइन 205 शिकायत दर्ज की गई। अधिकतर शिकायतों में फ्यूज, कंडक्टर, जंपर, एचटी लाइन टूटने की शिकायत मिली।
रामनगर में सुबह 11 बजे बहाल हुई बिजली
शहर के रोहतक रोड स्थित रामनगर में बुधवार रात को आंधी के कारण 11 बजे बिजली चली गई थी। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने निगम सर्कल में शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। वहां जाकर पता चला कि एचटी लाइन टूटी हुई है। उसको जोड़ने का काम शुरू किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। आखिरकार वीरवार सुबह 11 बजे बिजली सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल दरियावाला में गिरा टावर
बुधवार देर शाम को आई आंधी से दरियावाला गांव के राजकीय उच्च विद्यालय की छत्त पर लगा टॉवर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय स्कूल में बच्चे नहीं थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। यह टावर कई वर्षों पहले लगाया गया था। इस टावर के माध्यम से नेट चलाया जाता था, लेकिन अब इस टावर का प्रयोग नहीं किया जा रहा था, क्योंकि अब वाई-फाई नेट लग गए हैं।
विद्यापीठ मार्ग पर ट्रांसफार्मर में आया बड़ा फाॅल्ट
शहर के विद्यापीठ मार्ग पर बुधवार देर शाम को आंधी आने के दौरान ही बड़ा फाॅल्ट आ गया था। इसके कारण विद्यापीठ मार्ग एरिया की बिजली गुल हो गई थी। इसको लेकर बिजली कर्मचारियों ने मौके पर जाकर फाॅल्ट ठीक किया, लेकिन उसके बावजूद भी बिजली बहाल नहीं हुई। सुबह भी कर्मचारी ट्रांसफार्मर में आई अन्य खामियों को दुरुस्त करने में लगे रहे। फिर भी खामी दूर नहीं हो पाई। यदि खामी दूर नहीं हुई तो ट्रांसफार्मर ही बदलना पड़ेगा।
आंधी के कारण कई जगह लाइन और ट्रांसफार्मरों में फाॅल्ट आ गए। जिले में 772 पोल और 57 ट्रांसफार्मर गिर गए। हालांकि कर्मचारी रातभर बिजली बहाल करने में लगे रहे। कई जगह बिजली वीरवार सुबह तक बहाल हो पाई।
-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद