फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   75 thousand rupees withdrawn from the bank account of the youth by fraud

धोखाधड़ी कर युवक के बैंक खाते से निकाले 75 हजार रुपये

Sun, 27 Jun 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees withdrawn from the bank account of the youth by fraud
भैरोखेड़ा गांव निवासी युवक के बैंक खाते के साथ छेड़छाड़ कर 75 हजार रुपये निकालने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। भैरोखेड़ा गांव निवासी विनीत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। शनिवार को उसने अपने बैंक खाते से किसी कार्य के लिए 25 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद उसके पास एक नंबर से फोन आया और उसने एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया। उसे उस पर शक हुआ। उसने अपने खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बावजूद भी उसके खाते से 75 हजार रुपये कट गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed