फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आग लगने से जिले में 28 एकड़ गेहूं की फसल जली

आग लगने से जिले में 28 एकड़ गेहूं की फसल जली

Sat, 27 Apr 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से जिले में 28 एकड़ गेहूं की फसल जली
जींद। जिलेभर में शुक्रवार को आग ने खूब तांडव मचाया। आग लगने की घटनाओं में 28 एकड़ में गेहूं की फसल और फाने जल गए। उचाना और सफीदों के किसानों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है।
विज्ञापन

सफीदों पुलिस को दी शिकायत में रत्ताखेड़ा निवासी सुनील ने कहा कि उसके खेत में बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़े हुए थे। बिजली निगम के कर्मचारी प्रमोद व बजिंद्र फ्यूज लगाने आए। उनसे फ्यूज नहीं लगे तो उन्होंने सीधे तार जोड़ दिए। सुनील ने कहा कि उसने दोनों कर्मचारियों से सीधे तार जोड़ने से रोका था। सुनील के अनुसार उन्होंने कहा था कि सीधे तार जोड़ने से चिंगारी निकलती है और इससे आग लगने का खतरा होता है। इसके बावजूद दोनों कर्मचारियों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और वह दोनों सीधे तार जोड़कर चले गए। रात को जब बिजली आई तो उसमें चिंगारी निकली, जिस कारण उसके खेत में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सुनील की पांच एकड़ में खड़ी गेहूं जलकर राख हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज कर्म सिंह ने कहा कि किसान सुनील की शिकायत पर लाइनमैन प्रमोद व आउटसोर्स पर लगे कर्मचारी बजिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर उचाना कलां गांव में शाम के समय शॉर्ट सर्किट से आग लगने से उचाना कलां गांव निवासी किसान पिरथी एक एकड़, सतबीर की दो एकड़, रामफल की एक एकड़ व राजपाल की एक एकड़ गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने बताया कि शाम छह बजे बिजली की सप्लाई दी जाती है। जैसी ही बिजली आई, बिजली के तारों से चिंगारी निकल कर खेत में जा गिरी और इससे आग लग गई। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ किसान खेत में काम कर रहे थे। ट्रैक्टर की मदद से आग पर काबू पाया। थुआ गांव के खेतों मे संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग लगने से किसानों की लगभग छह एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड की सहायता से ग्रामीणों व पुलिस कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता है तब तक थुआ निवासी किसान सेवा की करीब दो एकड़ तथा मोहली केे करीब चार एकड़ मे खड़े गेहूं जल गए। अलेवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। वहीं नरवाना के धमतान गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इसमें धमतान गांव के किसान सुरेश की तीन एकड़ खड़ी गेहूं फसल जलकर राख हो गई। वहीं इस आग से पास लगते खेतों में गेहूं की कटाई के बाद बचे फाने भी जल गए। धमतान निवासी अजमेर के सात एकड़, जगदेव के आठ एकड़, कुलदीप के तीन एकड़, मिरा के दो एकड़ फाने जलकर राख हो गए। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही टोहाना से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। क्षेत्र के गांव निडानी में अज्ञात कारणों से नौ एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई। आस पास काम करे लोगों ने इसकी जानकारी किसान और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से नौ एकड़ फसल जलकर राख हो गई और 35 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। निडानी गांव के किसान बसाऊ के नौ एकड़ गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना किसान को दी। किसान ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया तब तक नौ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई और 35 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। सूचना पाकर जींद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसान की जली हुई फसल का मुआयना किया। वहीं उचाना में भी शाम के समय जब बिजली छोड़ी गई तो स्पार्क की वजह से खेतों में आग लग गई। इसके चलते पांच एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed