फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हरियाणा रोडवेज से हटाए गए चालकों ने की बैठक

हरियाणा रोडवेज से हटाए गए चालकों ने की बैठक

Wed, 05 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज से हटाए गए चालकों ने की बैठक
आउटसोर्स पर रखे चालकों के हक में बस चालक लड़ेंगे लड़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। साल 2016 में हरियाणा रोडवेज में आउटसोर्स पॉलिसी-2 के तहत लगे चालकों को सरकार द्वारा हटाने के बाद जिले के बस चालकों ने बैठक की। सरकार के इस फैसले की निंदा करते हुए विरोध दर्ज करवाया। राजेश ने कहा कि सरकार को जब जरूरत पड़ी तो चालकों को भर्ती किया और जब जरूरत पड़ी हटा दिया। यह सरकार का गलत रवैया है। सरकार ने रोडवेज के प्रति तानाशाही रूप अपनाया हुआ है। रोडवेज में पहले ही कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में चालकों को हटाना गलत है। प्रदेश सरकार रोडवेज को निजीकरण करना चाहती है। किलोमीटर स्कीम और डिपो में प्राइवेट बस लाना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान आउटसोर्स पॉलिसी-2 के तहत लगे कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने हटाने के आदेश दिए थे। हड़ताल हाईकोर्ट के आदेशों पर समाप्त की गई थी। हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे कि हड़ताल के बाद जनता की सुविधा के लिए स्थिति सामान्य रखी जाए, लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद रोडवेज चालक व परिचालकों का ओवर टाइम समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने अब आउटसोर्स पॉलिसी-2 के तहत लगे कर्मचारियों को हटा दिया है। यह सरकार गलत कर रही है। इसके विरोध में कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे और इस मुद्दे को कोर्ट में लेकर जाएंगे। बैठक में रोडवेज कर्मचारी महासंघ के प्रधान अनूप लाठर ने कहा कि बुधवार को रोहतक में रोडवेज तालमेल कमेटी की राज्य स्तरीय बैठक में इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ उठाया जाएगा। चालकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारी महासंघ समेत दूसरी सभी यूनियनों कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए ही बनी हैं तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए बड़े से बड़ा आंदोलन और हड़ताल करने के लिए वह तैयार हैं। इस अवसर पर राजेश, सुरेंद्र मलिक, विरेंद्र, राजबीर गतौली, प्रदीप, देवेंद्र व अनूप लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed