{"_id":"5b43b34b4f1c1ba1288b5916","slug":"71531163467-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की मौत के नौ दिन बाद मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार की मौत के नौ दिन बाद मिला सुसाइड नोट
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 30 जून को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले ठेकेदार योगेंद्रपाल की मौत के नौ दिन बाद उसके घर से उस द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिजनों ने बरामद सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से गांव काकड़ौद निवासी हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय मृतक योगेंद्रपाल उर्फ योगी के भाई अश्विनी कुमार ने उस समय पुलिस को बताया था कि उसका भाई गली बनाने का ठेका लेता था। काफी दिनों से वह परेशान चल रहा था जिसके चलते उसने फंदा लगा लिया। अश्विनी ने बताया कि योगेंद्रपाल की दस वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके कोई बच्चा नहीं था। जांच अधिकारी यशवीर लौहान ने बताया कि उस समय पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। अब पुलिस को दी शिकायत में योगेंद्रपाल के पिता सूरजभान ने कहा कि जब परिजनों ने योगेंद्रपाल के कमरे के बैड के गद्दे को उठाया तो उसके नीचे सुसाइड नोट मिला। इसमें योगेंद्रपाल उर्फ योगी ने लिखा हुआ था कि उसने गांव दरियावाला निवासी राजेंद्र, नरवाना रोड निवासी राजबब्बर, गांव हैबतपुर निवासी नसीब सिहाग द्वारा उसके पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। पैसे नहीं आने से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया है। सुसाइड नोट में लिखे नामों के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।