फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चार महीने से राशन के लिए भटक रहे झांझ खुर्द के ग्रामीण, राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने डिपो पर लगाया ताला

चार महीने से राशन के लिए भटक रहे झांझ खुर्द के ग्रामीण, राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने डिपो पर लगाया ताला

Tue, 01 May 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
चार महीने से राशन के लिए भटक रहे झांझ खुर्द के ग्रामीण, राशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने डिपो पर लगाया ताला
चार महीने से राशन के लिए भटक रहे झांझ खुर्द के ग्रामीण, डिपो पर लगाया ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
भले ही राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार ने ऑनलाइन प्रणाली अपनाई हो, लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली के चलते इससे भी लोगों को लाभ नहीं हो रहा है। ऐसा ही हाल झांझ खुर्द गांव में है। गांव में डिपो होल्डर द्वारा पिछले चार महीने से राशन नहीं बांटा जा रहा है। इससे 200 परिवारों का राशन वापस विभाग के पास जाता रहा, लेकिन न तो विभाग के अधिकारियों ने इस गोलमाल को पकड़ा और न ही ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई की।
राशन नहीं बंटने से खफा लोगों सोमवार को डिपो पर तालाबंदी करके विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। रविवार को जब डिपो होल्डर राशन बांटने के लिए पहुंचा तो लोगों ने चार महीने के राशन की मांग की। इस पर डिपो होल्डर ने चालू महीने का ही राशन देने की बात कही तो ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद मामला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के संज्ञान में आया। इसमें बड़ी बात यह है कि विभागीय अधिकारी आनलाइन प्रक्रिया होने के बाद भी डिपो के स्टाक की जांच समय पर नहीं करते।
विज्ञापन

---
अधिकारियों की लापरवाही के कारण नहीं मिला राशन
ऑनलाइन प्रकिया सरकार ने इस नीयत से शुरू की थी कि लोगों को उनके हिस्से का राशन सीधा मिले और इसमें डिपो होल्डरों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी को रोका जा सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा और लोगों को चार माह से राशन से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले भी गेहूं के अतिरिक्त नहीं मिले अन्य खाद्य पदार्थ
झांझ खुर्द के कुलदीप ने कहा कि चार माह से पहले गेहूं नहीं मिल रहा है। इससे पहले गेहूं के अतिरिक्त अन्य प्रकार का कोई राशन नहीं मिला है। दूसरे डिपो पर तेल, चीनी, बाजरा बंटा है, जबकि उनको आज तक ऐसा कोई खाद्य पदार्थ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कभी भी गांव में राशन बांटने से पहले मुनादी नहीं करवाई जाती और अपने कुछ नजदीकियों को ही राशन दिया जाता है।

---
अधिकारी भी मामले से बचते आए नजर
इस बारे में जब खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेश आर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। उनके आने के बाद ही मामले के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed