फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के बाद अब दो करोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता

एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के बाद अब दो करोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता

Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के बाद अब दो करोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के बाद रेवाड़ी में होगी दो करोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद में हुई दीनदयाल उपाध्याय स्मृति अखिल भारतीय एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के बाद अब भिवानी के भीम स्टेडियम में दो करोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता होगी। हालांकि इसमें अलग-अलग भार वर्ग में पहलवान भाग लेंगे लेकिन चार महिला पहलवानों के एक ग्रुप को एक करोड़ रुपये व चार पुरुष पहलवानों के एक ग्रुप को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। यह प्रतियोगिता शहीदी दिवस के मौके पर 21 से 23 मार्च तक होगी। यह प्रतियोगिता लड़के व लड़कियों दोनों वर्गों के बीच होगी। इसमें देशभर से एक हजार से ज्यादा पहलवानों के भाग लेने की उम्मीद है।
प्रदेश का खेल विभाग हरियाणा में खेलों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रतियोगिताएं करवा रहा है। सितंबर महीने में खेल महाकुंभ करवाए गए। यह प्रतियोगिता पहले जिला स्तर पर उसके बाद राज्य स्तर पर करवाई गई। इस प्रतियोगिता में लगभग 22 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग दस हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अब एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता व इसके बाद दो करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं से खेलों में अपना भाग्य आजमा रहे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। शहीदी दिवस के मौके पर 21 से 23 मार्च तक तीन दिवसीय दो करोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता भिवानी के भीम स्टेडियम में होगी। यह प्रतियोगिता जींद में हुई एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता से भी बड़ी होगी। इसमें देशभर से एक हजार से ज्यादा पहलवान अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिल रहा है मौका
भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में खेलों में युवाओं को अपना भविष्य बनाने का भरपूर मौका मिल रहा है। भिवानी में कुश्ती प्रतियोगिता में दो करोड़ की राशि विजेताओं को दी जाएगी। शहीदी दिवस पर 21 से 23 मार्च तक होने वाली इस प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में दर्शका इस प्रतियोगिता का आनंद लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed