फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   झमाझम बरसे मेघा, राहत के साथ बरसी आफत

झमाझम बरसे मेघा, राहत के साथ बरसी आफत

Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बरसे मेघा, राहत के साथ बरसी आफत
बारिश से शहर की अधिकतर कॉलोनियों में जलभराव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सोमवार रात शहर में झमाझम बारिश हुई। करीब आधे घंटे की तेज बरसात के बाद रातभर बूंदाबांदी चलती रही। अकेले जींद ब्लॉक में सात एमएम बरसात हुई। बरसात से जहां किसानों के चेहरे खिले वहीं शहर वासियों के लिए बरसात आफत बनी। शहर की अनेक कॉलोनियों में जलभराव होने से लोग परेशान रहे। सड़कों के गड्ढों ने परेशानी को और बढ़ा दिया। बरसात से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
सोमवार रात करीब नौ बजे बरसात शुरू हुई। चंद मिनट हलकी बूंदाबांदी के बाद अचानक तेज बरसात शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। उसके बाद रातभर हलकी बूंदाबांदी चलती रही।
विज्ञापन

बरसात आफत बनकर आई। शहर की अधिकतर कॉलोनियों में जलभराव हुआ। शहर के पॉश इलाके अर्बन इस्टेट की गलियों में भी बरसाती जमा रहा। यहां की सड़कें भी गड्ढों से बदहाल है, ऐसे में यहां लोगों को अधिक परेशानियों से जूझना पड़ा। इसके अलावा राम कॉलोनी, विजय नगर, अजमेर बस्ती, बुढ़ाबाबा बस्ती, विकास नगर, कृष्णा कॉलोनी, जवाहर नगर आदि कॉलोनियों में भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। लोग जलभराव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों में जलभराव
अर्बन इस्टेट कहने को तो शहर का पॉश इलाका है मगर यहां सड़कों की हालत बहुत खराब है। शायद ही कोई सड़क ऐसी नहीं जिसमें गड्ढे नहीं हैं। सड़कों के बीचों-बीच बने बड़े-बड़े गड्ढे आमजन, वाहन चालकों के लिए आफत बने है। बरसात के कारण इनमें पानी जमा हो गया है और अब ये गड्ढे नजर नहीं आ रहे। जब वाहन इनमें गिरते है तो ही गड्ढों का पता लगता है। कोई वासी प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद, हुडा अधिकारियों से सड़कों की हालत सुधारने की गुहार लगा चुके है, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।

किसानों के चेहरे खिले
बरसात के बाद किसानों के चेहरे खिले है। उन्हें गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। वहीं अब किसानों को एक बार सिंचाई करने से भी निजात मिलेगी। बरसात से फसल की बीमारियां भी धुल गई है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र मलिक ने बताया कि बरसात फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है।
कहां कितनी बरसात
ब्लाक बरसात
जींद 07 एमएम
नरवाना 06 एमएम
उचाना 05 एमएम
जुलाना 04 एमएम
सफीदो बूंदाबांदी
पिल्लूखेड़ा बूंदाबांदी
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed