फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इनेलो ने किया पंजाब सीमा पर दातासिंह वाला बार्डर बंद

इनेलो ने किया पंजाब सीमा पर दातासिंह वाला बार्डर बंद

Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
इनेलो ने किया पंजाब सीमा पर दातासिंह वाला बार्डर बंद

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
दातासिंहवाला बार्डर/नरवाना
इनेलो ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए सोमवार को दातासिंह वाला गांव में पंजाब बार्डर पर सड़क बंद किया। इससे हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट रूटों से निकला गया। इनेलो के जाम को देखते हुए एसएसपी शशांक आनंद और नरवाना की एसडीएम डॉ. किरण सिंह मौके पर तैनात रहीं। उचाना और नरवाना से ही रूट डायवर्ट किए गए थे। इनेलो कार्यकर्ता सुबह नौ बजे ही दातासिंहवाला बार्डर पर पहुंचने शुरू हो गए। यहां सड़क के पास टेंट लगाकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने सड़क के बीचोंबीच बैठ कर रोष जताया। दोपहर बाद करीब एक बजे इनेलो नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय चौटाला धरना स्थल पर पहुंचे। चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने एसवाईएल के निर्माण के लिए गंभीर प्रयास किए। उन्होंने पंजाब के किसानों को जमीन का मुआवजा दिया, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने किसानों के हितों के साथ कुठाराघात किया है। अभय ने कहा कि आंदोलन की आवाज इतनी बुलंद होनी चाहिए कि कार्यकर्ताओं की आवाज तिहाड़ जेल में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला तक पहुंचे। कांग्रेस ने प्रदेश की प्रगति को रोकने के लिए ओम प्रकाश चौटाला को षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया। इस मौके पर जुलाना के विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, जिला प्रधान कृष्ण राठी, नरवाना विधायक पृथ्वीसिंह नंबरदार, डॉॅ. हरिचंद मिड्ढा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, सूरजभान काजल, भगवानदास गर्ग, भूपेंद्र जुलानी, डॉ. कृष्ण मिड्ढा, देशराज माटा, बिजेंद्र रेढू, किताब सिंह भनवाला, हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा, नंदलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, दलबीर बरटा, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।


पंजाब आने जाने वाली रोडवेज बसें बंद रहीं
इनेलो के बार्डर बंद के आह्वान के कारण सोमवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल नरवाना-जींद के रास्ते पंजाब रोडवेज की आठ बस दिल्ली की ओर जाती हैं और यह बस वापस जींद की ओर भी आती हैं। वहीं जींद डिपो की छह बस पजांब की ओर जाती हैं। आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा रोडवेज बस सेवा बंद रही। इससे यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इनेलो ने पंजाब सीमा पर दातासिंह वाला बार्डर किया बंद, डायवर्ट रूट से निकले वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed