{"_id":"5946bc414f1c1bca5f8b463d","slug":"71497807937-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने लोगों के निकाले पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी ने लोगों के निकाले पसीने
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में रविवार को मौसम उमस भरा रहा। आसमान साफ रहा, लेकिन धूप ज्यादा कड़ी नहीं रही। इस मौसम में उमस वाली गर्मी का एहसास हुआ। रविवार को जींद में अधिकतम 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उमस भरी गर्मी होने के कारण कूलर भी लोगों को ज्यादा गर्मी से राहत नहीं दे सके। उमस भरे मौसम के कारण धूप तो ज्यादा कड़ी नहीं थी। फिर भी घरों के अंदर पसीना बहाने वाली गर्मी लग रही थी । मौसम विभाग के अनुसार सोमवार अल सुबह जिले में बारिश होने की संभावना है और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। पिछले दो दिन से बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई थी और रात को कूलर की हवा में भी ठंड महसूस होने लगी। दो दिन तक शहर में अल सुबह ही बारिश हुई। रविवार सुबह जब लोग उठे तो आसमान में हल्के बादल छाए थे और पूरे दिन धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना के साथ तापमान में गिरावट रहेगी और लोगों से गर्मी से राहत मिलेगी।