{"_id":"660efd4b6430f6b3ba04bfe6","slug":"700-vials-of-anti-rabies-reached-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1006-115272-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल पहुंची एंटी रेबीज की 700 वायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल पहुंची एंटी रेबीज की 700 वायल
Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित कमरा नंबर छह, जहां रेबीज के टीके लगाए जाते हैं। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल को 700 एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक (वायल) उपलब्ध हो गया है। एक वायल से पांच डोज लगाई जा सकती हैं। अस्पताल के पास एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने की वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर लगवाना पड़ रहा था। वीरवार को इंजेक्शन उपलब्ध होने के साथ ही अस्पताल की से मरीजों को लगाया जाने लगा। इंजेक्शन उपलब्ध होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए बीपीएल परिवारों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त में इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जबकि सामान्य वर्ग के लोगों को 100 रुपये देने पड़ते हैं। यह कोर्स पांच इंजेक्शन का होता है। तिथि अनुसार मरीज को इंजेक्शन लगवाने के लिए बुलाया जाता है। वहीं बाहर यह इंजेक्शन 400 से 500 रुपये में लगाया जाता है। गत सप्ताह नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म होने के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा था। लोग मजबूरन केमिस्ट की दुकानों से 400 रुपये में इंजेक्शन लाकर या फिर निजी अस्पतालों में लगवा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अधिकारियों व कैथल वेयर हाउस को जानकारी उपलब्ध करवा दी थी।
वेयर हाउस कैथल से मिले इंजेक्शन
नागरिक अस्पताल प्रशासन को एंटी रेबीज इंजेक्शन कैथल स्थित वेयर हाउस से मिले हैं। इसके अलावा अस्पताल में आने वाली दवाएं भी कैथल वेयर हाउस से ही आती हैं। इंजेक्शन के लिए वेयर हाउस में डिमांड भेजी गई थी। वहां से नागरिक अस्पताल को 700 वायल मिली हैं। इंजेक्शन उपलब्ध होने पर ही नागरिक अस्पताल में लोगों को इंजेक्शन लगाने काम किया गया।
विज्ञापन
एंटी रेबीज इंजेक्शन की खेप वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। लोगों को तुरंत इंजेक्शन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल विभाग के पास ढाई माह का स्टॉक है। एंटी रेबीज इंजेक्शन की डिमांड समयानुसार की जाती रहेगी। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।