फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   7 new buses arrived at roadways depot

Jind News: रोडवेज डिपो में पहुंची 7 नई बसें

Wed, 23 Aug 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
7 new buses arrived at roadways depot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज डिपो के बेड़े में बुधवार को सात नई बसें शामिल हो गईं। इससे बसों की कमी झेल रहे रोडवेज प्रबंधन को राहत मिली है। वहीं यात्रियों को भी अब सहूलियत होगी। अब डिपो में बसों की संख्या 164 हो गई है। पासिंग प्रक्रिया के बाद नई बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। अगले सप्ताह सात और नई बसें डिपो में शामिल हो जाएंगी और बसों की संख्या 171 हो जाएगी।
नई बसें दिल्ली, हरिद्धार, पानीपत, हिसार, चंडीगढ़ समेत अन्य लंबे और लोकट रूट पर चलाई जाएंगी जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी। पिछले लगभग दो महीने के दौरान डिपो में 61 नई बसें आ चुकी हैं। डिपो में धीरे-धीरे बसों की कमी दूर हो रही है। पिछले पांच साल से डिपो में बसें नाम मात्र ही आई थी जबकि कंडम हर महीने हो रही थी। बसों की संख्या कम होने पर कई लंबे रूट पर विभाग ने बस सेवा बंद कर दी गई थी। यात्रियों व कर्मचारियों की मांग के बाद सरकार ने नई बसें खरीदने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


बॉक्स

लंबे रूट पर यात्रियों को मिलेगी अच्छी बस सेवा

अंबाला, दिल्ली, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और अन्य कई लंबे रूट पर शाम को बसें नहीं मिल पा रही थीं। शाम के समय यात्रियों को एक से दो बसें बदलकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा था। इससे यात्रियों को अधिक समय लग रहा था। यात्रियों को अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ रहे थे। अब इन रूटों पर बसें मिलने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्री अपने गंतव्य तक सफर आसानी से तय कर सकेंगे। रोडवेज डिपो में नॉर्म के अनुसार 200 बसें चाहिए लेकिन अब रोडवेज में 164 बसें हो गई हैं। इनमें किलोमीटर स्कीम की 37 बसें शामिल हैं। 39 बसों की अब भी डिपो में कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

रोडवेज डिपो में नई सात बसें आई हैं। अगले सप्ताह तक सात बसें और आ जाएंगी। नई बसों की पासिंग करवाकर रूटों पर उतारी जाएंगी। लंबे रूट पर बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी।-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed