{"_id":"5cb76a40bdec2214262c6fc4","slug":"61555524160-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनास्थल पर नहीं रुके सांसद तो किसानों में पनपा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनास्थल पर नहीं रुके सांसद तो किसानों में पनपा रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। नारनौल से कुरुक्षेत्र तक बनने वाले नेशनल हाईवे 152डी को लेकर अधिगृहीत की गई भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर नौ गांवों के किसानों का धरना जींद-रोहतक रोड पर किलाजफरगढ़ गांव के पास चल रहा है। आठवें दिन धरने में किलाजफरगढ़, बुढ़ा खेड़ा, अकालगढ़, लजवानां कलां, फतेहगढ़, लजवानां खुर्द, सिरसा खेड़ी नंदगढ़, हथवाला गांवों के किसानों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता मंजीत अहलावत ने की।
मनजीत अहलावत ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। सीजन के समय अपना सारा काम छोड़कर आठ दिन से लगातार किसान धरने पर बैठे हैं। सांसद वोट मांगने के लिए जुलाना हलके में पहुंचे थे, लेकिन धरनास्थल पर रुकना उन्होंने मुनासिब नहीं समझा। इसे लेकर किसानों में रोष है। किसानों को समर्थन देने के लिए लीगल एडवाइजर रमेश जाखौदा और पूर्व पार्षद रहे रणबीर पहलवान भी पहुंचे। रमेश जाखौदा ने कहा कि सरकार किसानों के हकों पर कुठाराघात कर रही है। उनकी मांग है कि उन्हें कलेक्टर रेट को रिवाइज करवाकर देना चाहिए। इस मौके पर राजेंद्र, नरेंद्र, राजकुमार, मंजीत, सुनील, अनिल, अमीर सिंह, कृष्ण सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।