{"_id":"5ca3aca4bdec2214046f02eb","slug":"61554230436-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोलाछाप चिकित्सकों को बढ़ावा दे रहे रजिस्टर्ड चिकित्सक --सिविल सर्जन से छापमारी करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोलाछाप चिकित्सकों को बढ़ावा दे रहे रजिस्टर्ड चिकित्सक --सिविल सर्जन से छापमारी करने की लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप चिकित्सकों को बढ़ावा दे रहे रजिस्टर्ड चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने डिप्टी सिविल सर्जन को शिकायत देकर कहा कि रजिस्टर्ड चिकित्सक ही झोलाछाप चिकित्सकों को बढ़ावा दे रहे हैं। वह अपने यहां काम करने वाले लोगों को अपना लाइसेंस देकर अलग-अलग स्थानों पर दुकान खुलवा देते हैं और उनसे कमीशन लेते हैं। डिप्टी सिविल सर्जन ने इसके लिए रजिस्ट्रार हरियाणा स्टेट डेंटल काउंसिल की सहायता लेने को कहा ताकि रजिस्टर्ड चिकित्सकों के लाइसेंस चेक किए जा सकें तथा फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई की जा सके। प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने अब रजिस्ट्रार हरियाणा स्टेट डेंटल काउंसिल को पत्र लिखा है।
मंगलवार को फिर प्राइवेट डेंटल एसोसिएशन ने इसकी शिकायत सीएम विंडो तथा स्वास्थ्य विभाग को की। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि चिकित्सकों के लाइसेंस चेक करने का अधिकार रजिस्ट्रार हरियाणा स्टेट डेंटल काउंसिल को है। इसलिए इसमें उनकी मदद भी लेनी होगी। उसके बाद ही वह छोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई कर सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए टास्क फोर्स कर गठन कर लिया है। जल्द ही यह टास्क फोर्स इन फर्जी डेंटल सर्जनों पर कार्रवाई करेगी। प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विवेक सिंगला, डॉ. अखिलेश, डॉ. अभिषेक, डॉ. हरनेक सिंह, डॉ. हरदीप सिंह, डॉ. नवनीत, डॉ. रचना गर्ग ने कहा कि कुछ रजिस्टर्ड चिकित्सक पैसे के लालच में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह लोग अपना लाइसेंस ऐसे लोगों को दे देते हैं, जो इनके यहां काम सीखकर गए होते हैं। जब कोई जांच अधिकारी आता है तो यह लोग बोल देते हैं कि यह मेरा क्लीनिकल है और वह कुछ समय के लिए बाहर गया हुआ है। इस प्रकार यह कार्रवाई से बच जाते हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे दंत चिकित्सकों की लिस्ट तैयार करेगा, जिनके नाम पर एक से ज्यादा जगह पर क्लीनिक हैं। ऐसे लोगों को जल्द ही कार्रवाई होगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि रजिस्ट्रार हरियाणा स्टेट डेंटल काउंसिल की तरफ से कोई अधिकारी जिस समय उन्हें मिल जाएगा, उसी समय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।