फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चार साल से ड्रेनों की सफाई नहीं होने के कारण डूबी किसानों की फसलें : दीपेंद्र हुड्डा

चार साल से ड्रेनों की सफाई नहीं होने के कारण डूबी किसानों की फसलें : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
चार साल से ड्रेनों की सफाई नहीं होने के कारण डूबी किसानों की फसलें : दीपेंद्र हुड्डा
चार साल से ड्रेनों की सफाई नहीं होने के कारण डूबी फसलें : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले चार साल से ड्रेनों की सफाई नहीं होने के कारण किसानों कीमत चुकानी पड़ी। यदि ड्रेनों की समय पर सफाई होती तो किसानों की फसल आज पानी में नहीं डूबती। उन्होंने कहा कि जो फसलें खराब हुई हैं, उनकी विशेष गिरदावरी करवाकर सरकार जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दे। जिन खेतों से पानी की निकासी नहीं होती है तो, उसमें होने वाली अगली फसल का भी सरकार अभी से मुआवजा दे। सांसद ने सोमवार को किसानों के साथ लघु सचिवालय में पहुंचकर सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन किसानों की फसलों को बचाने के लिए ड्रेनों की सफाई तक नहीं करवा पाई। इसी कारण पानी की आगे निकासी नहीं हो सकी और किसानों की फसलें पानी में डूब गई। इससे पहले से ही आर्थिक तंग से जूझ रहे किसानों की कमर टूट चुकी है। सरकार को किसानों को तुरंत राहत देनी चाहिए। इसके लिए तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। यदि सरकार को किसानों की चिंता होती तो अब तक सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत देती। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सतपाल उर्फ सत्तू ढांडा, कर्मवीर सैनी, प्रकाश सिंह बोहतवाला, धर्मेंद्र ढुल, सुरेश कौथ, जगबीर ढिगाना, बलराम कटवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजनीतिक लाभ के लिए सेना को भी लपेटे में ले रही भाजपा
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सेना ने पहले भी अनेक पराक्रम के कार्य किए हैं। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा है लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इसका श्रेय लेने की कोशिश नहीं की लेकिन भाजपा ऐसी पहली सरकार है कि जो यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि इन चार वर्षों में ही सेना ने अपनी ताकत दिखाई है। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि सेना को भी भाजपा राजनीति का हिस्सा बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed