फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खांडा गांव में सर्व सहमति से डीजे पर ग्रामीणों ने लगाया बैन

खांडा गांव में सर्व सहमति से डीजे पर ग्रामीणों ने लगाया बैन

Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खांडा गांव में सर्व सहमति से डीजे पर ग्रामीणों ने लगाया बैन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलेवा। खांडा गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता के लिए तपा बाराह खांडा की पंचायत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान अमरनाथ ने की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक बुराइयों जैसे डीजे, शराब के अवैध खुर्दे, युवा पीढ़ी में घटते संस्कार आदि पर विचार विमर्श किया गया। पंचायत में विशेष रूप से दो मुद्दों डीजे और शराब के अवैध खुर्दे की पाबंदी पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि तपा बाराह खांडा के गांव के लोग डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंद लगाएं। सर्वसम्मति से फैसला लिया कि तपा बाराह खांडा के लगते गांव में डीजे पूर्ण रूप से बंद रहेगा। फैसले की पालना नहीं करने पर 11 हजार का जुर्माना लगेगा। इस अवसर पर राम सिंह, कृष्ण, रणधीर नंबरदार, जगदीश, पप्पू नंबरदार, राम सिंह नंबरदार, पंडित जोगीराम, धर्मपाल प्रधान, सुरजीत कुमार, बलवान, लाडा, बलराज प्रधान व साधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed