फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   समय रहते नहीं किया फीडरों पर काम शुरू, बिजली के लिए हाहाकार मचने के बाद इसी माह के अंत तक 81 नए फीडरों का काम पूरा करने का लिया

समय रहते नहीं किया फीडरों पर काम शुरू, बिजली के लिए हाहाकार मचने के बाद इसी माह के अंत तक 81 नए फीडरों का काम पूरा करने का लिया

Wed, 11 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
समय रहते नहीं किया फीडरों पर काम शुरू, बिजली के लिए हाहाकार मचने के बाद इसी माह के अंत तक 81 नए फीडरों का काम पूरा करने का लिया
सुशील टुर्ण
विज्ञापन

जींद। गर्मी का मौसम आते ही लोग हर साल बिजली के लिए हाहाकार करते हैं और निगम के अधिकारी व्यवस्था सुधारने का दावा करते हैं। हर साल एक ही समस्या और उसका एक ही जवाब। व्यवस्था है सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बार भी बिजली निगम और किसानों के बीच जंग चल रही है। किसान व ग्रामीण कह रहे हैं कि बिजली नहीं मिल रही। निगम अधिकारी कह रहे हैं कि नए फीडर लगाए जा रहे हैं व्यवस्था ठीक हो जाएगी। इसके बावजूद गर्मी के मौसम में लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गांवों की तो छोड़ो शहरों में भी भयंकर बिजली संकट छाया हुआ है।
पिछले एक सप्ताह में 73.80 लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत थी। गर्मी के मौसम में 15 लाख यूनिट बिजली की खपत प्रतिदिन बढ़ गई है। इससे एक सप्ताह में अलग-अलग सात जगह लोग बिजली की मांग के लिए जाम लग चुके हैं। समस्या जस की तस है जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है कि समय रहते यह सब क्यों नहीं किया गया। जिले में कुल 150 नए फीडर लगने हैं, इसमें से 39 का काम पूरा हो चुका है, 42 पर काम जारी है। इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि निगम जिन 81 फीडरों से बिजली सप्लाई अब किसानों को देने जा रहा है, अगर इनकी तैयारी अप्रैल से जून तक करता तो किसानों को जाम लगाने और बिजली निगम को मशक्कत करने की नोबत नहीं आती। निगम ने 150 फीडर जिलेभर में लगाने थे। अब तक 81 नए फीडर लगाने का काम शुरू किया गया है। अब तक 28 फीडर नरवाना और 11 जींद में शुरू हुए हैं। इनके अतिरिक्त 17 सफीदों, 14 जींद और 11 नरवाना में शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गर्मी के साथ-साथ बढ़ रहा लोड
बिजली निगम के अनुसार पिछले दस दिन से जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। उसी के अनुसार फीडरों पर लोड बढ़ रहा है। शुरुआत में खेतों की लाइनों में एक से दो घंटे तक का ही कट लगता था। अब इन कटों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिले में बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस दिन में 15 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। दस दिन पहले जिले में लगभग 73 लाख यूनिट का खर्च था। जो अब बढ़कर 88 लाख के करीब पहुंच गया है। फीडर पुराने होने के चलते क्षमता से अधिक लोड उठाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जुलाई तक सभी फीडरों को शुरू करने का लक्ष्य
बिजली निगम का लक्ष्य जिले में 20 जुलाई तक सभी 80 फीडरों को चालू करने का है। अब तक जिले में कुल 39 फीडर शुरू हो चुके हैं। इनके अतिरिक्त 42 फीडर और जल्द ही शुरू किए जाएंगे। इससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में खेतों के लिए बिजली सप्लाई मिलेगी। निगम का लक्ष्य किसानों को समय पर पूरी बिजली देना है।

-एसके सिंह, एसई, बिजली निगम, जींद।
बिजली संकट के समाधान के लिए निगम के सीएमडी से मिले विधायक मिढ़ा
जींद में गहराए बिजली संकट के समाधान के लिए विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर तथा मेनेजिंग डायरेक्टर विनित गर्ग से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि जींद में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते लाइनें बार-बार ट्रिप होती हैं और बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने कहा कि धान रोपाई का सीजन चला हुआ है और बारिश नहीं होने के चलते किसानों को पर्याप्त बिजली सप्लाई की आवश्यकता है। अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि शहर के पुराना 132 केवी पर आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। वहीं सैक्टर आठ में बनने वाले 133 केवीए के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही ओवरलोड 100 ट्रांसफार्मरों की पहचान कर उन्हें तुरंत बदले जाने की मंजूरी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed