फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   विमुक्त - घुमंतू जन जाति खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सीआरएसयू में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल समागम का शुभारंभ

विमुक्त - घुमंतू जन जाति खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सीआरएसयू में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल समागम का शुभारंभ

Sun, 24 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विमुक्त - घुमंतू जन जाति खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सीआरएसयू में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल समागम का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। विमुक्त-घुमंतू जन जाति कल्याण संघ क्रीड़ा भारती और जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में दो दिवसीय खेल प्रतिभा खोज उत्सव का आगाज हुआ। हरियाणा ही नहीं बल्कि देश में विमुक्त-घुमंतू जन जाति विकास बोर्ड का यह पहला प्रयास है, जब विमुक्त-घुमंतू जन जाति के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें अवसर उपलब्ध करवाया गया।
इसमें प्रदेश भर से आए विमुक्त-घुमंतू जन जातियों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जोहर दिखाया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बलवान सिंह ने कहा कि इन जातियों के प्रतिभावान युवक-युवतियों को खेलों में प्रतिभा दिखाने, खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर इन खेलों का आयोजन करवाया गया है। इनमें हरियाणा के 20 जिलों से महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रत्येक जिले से 40 बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की यह एक सार्थक पहल है कि विमुक्त-घुमंतू जन जाति के बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर उपलब्ध करवाया गया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. आरबी सोलंकी ने कहा कि इस प्रतिभा खोज उत्सव से बच्चों में छुपी शारीरिक प्रतिभाओं को दिखाने का तथा उन्हें निखारने का अवसर उपलब्ध होगा। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजबीर मोर, जितेंद्र कुमार, डॉ. रामनिवास, संजीव, इंद्रपाल, प्रोफेसर दया सिंह, नरेश देशवाल, दीपक, सुनील, डॉ. बलवान सिंह, सुरेश दनौदा, राजेश, जसमेर बंजारा, रमेश पाल, अशोक माजरा, राजेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह होंगी खेल प्रतियोगिताएं
प्रतिभा उत्सव में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, जेवलियन थ्रो, नैशनल स्टाइल कबड्डी, रस्सा कस्सी के मुकाबले भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दिन यह हुई प्रतियोगिताएं
पहले दिन एथलेटिक्स, रस्साकशी के रोचक मुकाबले हुए। यह प्रतियोगिताएं दो आयु वर्गों में करवाये जा रहे हैं। जूनियर वर्ग में 17 वर्ष से कम आयु तथा सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से अधिक आयु के लड़के और लड़कियां खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित खेलों में पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed