फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किनाना के निजी कॉलेज में पहुंचे 25 लाख रुपये के 34 एसी, फर्म ने बताया सीआरएसयू में जाने हैं, सीआरएसयू प्रबंधन बोला नहीं किया आर्

किनाना के निजी कॉलेज में पहुंचे 25 लाख रुपये के 34 एसी, फर्म ने बताया सीआरएसयू में जाने हैं, सीआरएसयू प्रबंधन बोला नहीं किया आर्

Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
किनाना के निजी कॉलेज में पहुंचे 25 लाख रुपये के 34 एसी, फर्म ने बताया सीआरएसयू में जाने हैं, सीआरएसयू प्रबंधन बोला नहीं किया आर्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना।
किनाना गांव स्थित हरियाणा कालेज आफ एजुकेशन उस समय असमंजस की स्थिति बन गई, जब यहां एक गाड़ी में लोड होकर जयपुर से बिना आर्डर किए साढ़े 25 लाख रुपये के 34 एसी पहुंच गए। कॉलेज प्राचार्य कुलदीप यादव ने इसकी सूचना तुरंत डीसी अमित खत्री और कराधान विभाग को दी। इसके बाद कराधान विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी एसी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कराधान विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब एसी भेजने वाली फर्म से पता किया गया तो उन्होंने बताया कि यह एसी चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जाने हैं। वहीं सीआरएसयू इस ऑर्डर से मना कर रहा है।
हरियाणा कॉलेज आफ एजुकेशन के प्राचार्य कुलदीप यादव ने बताया कि उनके कॉलेज के सामने एक ट्राला रुका और ड्राइवर ने उनको सूचना दी की उनका ऑर्डर आया है, जब प्राचार्य कुलदीप यादव ने बिलों को चेक किया तो पाया कि नए डिब्बा पैक ब्लू स्टार के 34 एसी राजस्थान के जयपुर की बीकानेर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के माध्यम से भेजे गए हैं। बिल पर इनकी कीमत 25 लाख 52 हजार 454 रुपये लिखी गई है। कुलदीप यादव ने बताया कि भेजे गए एयर कंडिशनरों की पेमेंट भी हो चुकी है। इसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन


मामले में हो सकता है बड़ा झोल
यह मामला संज्ञान में आने के बाद कराधान विभाग हरकत में आ गया है। इस मामले में बड़ा झोल हो सकता है। अब कराधान विभाग जयपुर जाकर मामले की जांच करेगा।

उनके पास शिकायत मिली थी कि बिना आर्डर किए 34 एएसी कालेज में पहुंचे थे इस पर कार्रवाई करते हुए चालान करके गुड्स को डिटेल कर दिया है। पूरी जांच के बाद मामला के पता लगेगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--नरेश अहलावत, उपमंडल अधिकारी कराधान विभाग।

यह मामला गंभीर है। मामला सामने आते ही अधिकारी को मौके पर भेजा गया। अब एक टीम का गठन किया गया है, जो जयपुर से पूरे मामले की जांच करेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सामान को कब्जे में ले लिया गया है।

सुरेंद्र कुमार, डीईटीसी, जींद।

सीआरएसयू ने नहीं किया आर्डर
सीआरएसयू ने जयपुर से एएसी का आर्डर नहीं किया है। विश्वविद्यालय में तीन एससी खरीदे जाने हैं। इनकी डिलीवरी अगले माह होनी है। तीनों एसी जींद से ही खरीदे गए हैं।
डॉ. जयपाल सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, सीआरएसयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed