{"_id":"5a7f3c4f4f1c1b8d268b9682","slug":"61518287951-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने के बहाने जाटों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकाल सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने के बहाने जाटों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकाल सरकार को चेताया
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-352 के लिए अधिगृहीत की गई जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को 29वें दिन किसान लोग धरने पर डटे रहे। सरकार को चेताने के लिए एवं मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार को किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों की रैली कस्बे से निकालीं। किसानों ने धरने के बहाने ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर मैन बाजार, पुरानी अनाज मंडी, नई तहसील, नया बस स्टैंड एवं पुरानी तहसील से होकर ट्रैक्टरों एवं ट्रालियों के साथ धरना स्थल तक पहुंचे। किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों नहीं मानी गई तो वह 15 फरवरी को जींद में होने वाली रैली के दिन जुलाना के सभी रास्तों पर ट्रैक्टर-ट्राली अड़ा कर रास्ते जाम कर देंगे।
धरने पर पहुंचे कांग्रेस के युवा नेता मनजीत लाठर ने कहा कि सबका एक समान विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। एक ओर तो किसानों को भूमि अधिग्रहण का करोड़ों रुपये मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं जुलाना क्षेत्र के किसानों को मात्र 16 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा ही दिया जा रहा है। एक ओर तो भाजपा द्वारा किसान हितैषी होने का दिखावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सरकार ने किसानों को एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। इस अवसर पर प्रीवन सिहाग, विरेंद्र आर्य, कुलदीप ढांडा, पूर्व सरपंच कुलवंत, शिशपाल आर्य, महेंद्र काजल, रणधीर मलिक, विजय दूहन सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।