{"_id":"59dd07414f1c1bcd538b6c98","slug":"61507657537-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडानी ने जीता सिल्वर मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडानी ने जीता सिल्वर मैडल
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय कबड्डी में खेल स्कूल निडानी ने जीता सिल्वर मेडल
जुलाना। नरवाना में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाई सुरेंद्र सिंह मलिक मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की महिला टीम ने सिल्वर मेडल हासिल करने का काम किया जिससे स्कूल में खुशी का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को भाई सुरेंद्र सिंह मलिक खेल स्कूल निडानी में विजेता महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में संस्था चेयरमैन कृष्णा मलिक ने पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से ही देश आगे बढ़ेगा क्योकि खेलों में भाग लेने से युवा गलत दिशा में नही जाते बल्कि राष्ट्र के हित में सोचने लग जाते है। कृष्णा मलिक ने कहा की जिस देश का युवा राष्ट्र हित के बारे में सोचेगा उस देश के तरक्की के मार्ग खुलते चले जाते है। खिलाड़ी राष्ट्र की धरोहर है, इसलिए खिलाड़ियों का सम्मान करना जरूरी है। खेल स्कूल की टीम ने हिसार की 26-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और रोहतक को 16-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें भिवानी की टीम के साथ मुकाबला हुआ फाइनल मुकाबले में खेल स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही और सिल्वर मैडल हासिल किया खेल स्कूल की टीम में भावना, कीर्ति, नेहा, निशु, मोनिका, नीतू, ज्योति, मोनिका , मानसी ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । टीम में भाग लेने वाली स्कूल की सभी खिलाड़ियों के साथ प्राचार्या राजवंती मलिक और महिला कबड्डी प्रशिक्षक साक्षी पूनिया को भी विशेष तौर से सम्मानित करके बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी तरह स्कूल का नाम रोशन करे। इस मोके पर संस्था सचिव रणधीर सिंह श्योराण, दलीप सिंह मलिक, आनंद लाठर, प्राचार्या राजवंती मलिक, प्रशिक्षक साक्षी पुनिया सहित स्कूल का पूरा स्टाप मौजूद रहा।