फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड
जींद। एसएसपी कार्यालय में वीरवार दोपहर को भंभेवा गांव निवासी सत्यनारायण ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ निगलने वाले व्यक्ति ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट करके प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत ही नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जहर निगलने पर उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव भंभेवा निवासी सत्यनारायण पिछले कई वर्ष से गोहाना में रहता है और वह जींद के पटियाला चौक पर शादीशुदा है। वीरवार दोपहर को सत्यनारायण एसएसपी कार्यालय में पहुंचा और सीढ़ियों पर चढ़ते समय अपने पास मौजूद जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस दौरान सीढ़ियों से निकल रहे दूसरे लोगों ने उसे देख लिया और इसकी सूचना कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों को दी। जब तक पुलिस कर्मी उसको संभालते वह सीढ़ियों पर ही गिर गया और उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में सत्यनारायण के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने फिलहाल बयान के लिए अनफिट बताया और उसके पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सत्यनारायण ने इस दौरान बताया कि उसके ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते है और इससे वह काफी परेशान है। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सत्यनारायण के लिए खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
नागरिक अस्पताल में पहुंचे सत्यनारायण ने बताया कि कई वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसके ससुराल वाले पटियाला चौक पर रहते है। अक्सर उसका ससुर व उसका भतीजा उसके साथ मारपीट करते है और पैसे की डिमांड की जाती है। इसके कारण वह परेशान हो चुका है। लगभग एक माह पहले इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बावजूद भी उसके ससुराल वालों की प्रताड़ना जारी है। कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज किए जाएंगे, जांच जारी
एसएसपी कार्यालय की सीढ़ियों में जहर निगलने की सूचना मिली थी। जहर निगलने वाले व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। जिसके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल जहर निगलने वाले सत्यनारायण के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच की जा रही है।
- दिनेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed