{"_id":"65e61275b37794d4d301edfe","slug":"60-lakh-rupees-given-to-the-family-of-the-policeman-who-died-in-the-accident-jind-news-c-199-1-jnd1001-113851-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुर्घटना में मरने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को दी 60 लाख सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुर्घटना में मरने वाले पुलिसकर्मी के परिवार को दी 60 लाख सहायता राशि
Mon, 04 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
जींद। जान गंवाने वाले पुलिस ड्राइवर नीरज के परिवार को हरियाणा पुलिस और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से सोमवार को 60 लाख रुपये का चेक दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने अपने कार्यालय में 40 लाख रुपये राशि का चेक नीरज की पत्नी तन्नु, पांच लाख रुपये का चेक उनकी माता संतोष देवी व पांच लाख रुपये का चेक मृतक के पिता जयबीर सिंह को दिया। नीरज 16 फरवरी 2023 से जींद में कौशल रोजगार निगम लिमिटेड हरियाणा की योजना के तहत पुलिस विभाग में कार्यरत थे। 23 मई 2023 को नीरज ड्यूटी समाप्त करने के बाद सफीदों से घर जा रहे थे तो तलौडा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। चोट लगने से बाद में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस विभाग ने उनके परिवार को एचडीएफसी बैंक की मदद से यह राशि दी है।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि इस राशि का चेक सौंपने के साथ ही नीरज के परिवार से आग्रह किया कि वे उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करें, यही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था को बनाने में अहम योगदान देकर जनता की सेवा करने में 24 घंटे तत्पर रहते हैं। पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के वेलफेयर से संबंधित कई स्कीम चला रहा है, जिसका लाभ तय समय पर पुलिस कर्मचारियों को दिया जाता है। प्रत्येक पुलिस कर्मचारी का बीमा एचडीएफसी बैंक की ओर से हरियाणा पुलिस के साथ तय एक विशेष एमओयू के तहत दिया जाता है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर गुरतेज सिंह, निजी मैनेजर प्रवीण कुमार, वेलफेयर रीडर उप निरीक्षक धर्मपाल व पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार मौजूद थे।