{"_id":"66997a952f96b0ed91065ad7","slug":"6-complaints-came-in-the-camp-four-resolved-on-the-spot-jind-news-c-199-1-jnd1001-120130-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में आईं 6 शिकायतें, चार का मौके पर समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में आईं 6 शिकायतें, चार का मौके पर समाधान
Fri, 19 Jul 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी02: समाधान शिविर में शिकायत सुनते हुए मनीष फोगाट। संवाद
सफीदों। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एसडीएम मनीष फोगाट के नेतृत्व में लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर का लोगों को खूब लाभ मिल रहा है। वीरवार को समाधान शिविर में छह शिकायतें आईं। इनमें से चार का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि एक शिकायत खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी तथा दूसरी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई।
एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविरों में प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आने वाली सभी शिकायतों पर गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करें, ताकि लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गर्ग, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी नरेश शर्मा, पिल्लूखेड़ा खंड के एसईपीओ शकूर खान मौजूद रहे।