फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5615 kg of cattle hides spilled on the highway after the vehicle overturned; police arrested three people.

Jind News: गाड़ी पलटी तो हाईवे पर फैली मवेशियों की 5615 किलो खाल, पुलिस तीन काबू

Thu, 27 Nov 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
5615 kg of cattle hides spilled on the highway after the vehicle overturned; police arrested three people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जींद/बहादुरगढ़। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर हुए एक हादसे ने हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की पुलिस की टेंशन बढ़ा दी। जींद जिले के गांव झांझ कलां के पास बुधवार को हाईवे पर एक मिनी ट्रक पलट गया। इसमें लोड प्रतिबंधित पशुओं की 5615 किलो खाल बिखर गई। दुर्गंध ने भी लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के मालिक और ड्राइवर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मृत पशुओं की तस्करी और गोकुशी की तरफ इशारा कर रही है।



पकड़े गए लोगों में भवानीगढ़ निवासी किरनजीत, समाना के गुरमत और विक्रम शामिल हैं। पुलिस को बुधवार देर शाम पशुचर्म से लदा एक मिनी ट्रक (महिंद्रा पिकअप)पलट जाने से ट्रैफिक बाधित होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर हाईवे पर बिखरी खाल की जांच करवाई गई। यह खाल ऐसे पशुओं की बताई जा रही है,जिसे इस तरह लाया-ले जाया जाना प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के मालिक गुरमत,चालक किरनजीत और तीसरे साथी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी स्टार्ट भी नहीं हुई। बाद में पुलिस गाड़ी और खाल को लेकर थाने में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बरामद 5615 किलो खाल को झज्जर जिले के मांडोठी स्थित गोशाला से लाने की बात कही है। इसे बेचने के लिए जालंधर ले जा रहे थे। हालांकि कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तीनों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।





इस मामले से गोशाला का कोई लेना-देना नहीं है। गोशाला में 3500से अधिक गाय हैं। मृत गोवंश को यहां जमीन में दफनाया जाता है। हालांकि करीब आठ महीने पहले मृत गोवंश की खाल बेचने का ठेका दिया गया था,लेकिन ठेकेदार ने इसे बंद कर दिया। इस तरह की अनर्गल बातों से गोशाला प्रबंधन की छवि खराब करने वालों से पुलिस को कड़ी पूछताछ करनी चाहिए। -कैप्टन मान सिंह दलाल, महासचिव,मांडोठी गोशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article