फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   56 lakhs were cheated from seven youths in the name of getting jobs

Jind News: नौकरी लगवाने के नाम पर सात युवकों से 56 लाख ठगे

Sun, 11 Aug 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
56 lakhs were cheated from seven youths in the name of getting jobs
जींद। रेलवे और अदालत में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात युवकों ने 56 लाख रुपये ठगने पर शहर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राम कॉलोनी निवासी कंवरभान ने बताया कि वर्ष 2017 में उनकी जान-पहचान हांसी रोड पर कबाड़ की दुकान चलाने वाले भारतभूषण ने सालवन व पवन से करवाई थी। उसने बताया कि पवन लोगों को नौकरी दिलवाने का काम करता है। वह पहले भी काफी युवाओं की नौकरी लगवा चुके हैं। पवन ने विश्वास दिलवाया कि वह प्रदेश की अदालतों व रेलवे में नौकरी लगवाता है। इसके लिए उन्होंने एक युवक से आठ लाख रुपये की मांग की। उन्होंने पवन पर विश्वास करके अपने दो बेटों, पड़ोसी नरेंद्र के दो बेटों व तीन अन्य जानकारों की नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बदले में आरोपी को 56 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगवाई तो उन्होंने आरोपी पर दबाव बनाया। इसके बाद वह उन्हें हाईकोर्ट चंडीगढ़ ले गया और कई लोगों से मिलवाया। इसके बाद फरवरी 2020 में आरोपी ने कहा कि हाईकोर्ट में काम बनना मुश्किल है। अब वह बच्चों को अपने जानकार विशाल के माध्यम से रेलवे में लगवाएगा। विशाल ने राशि को अपने खाते में डलवा लिया। इसके बाद आरोपी विशाल ने सातों युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग पत्र दे दिए। उनका मेडिकल भी दिल्ली में करवाया। बच्चों को चार दिन दिल्ली के एक होटल में रोका गया। इसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला की रेलवे के नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। बाद में उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मना कर दिया। शहर थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कंवरभान की शिकायत पर पवन, सालवन तथा विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed