फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   56 Candidates Secure Jobs at ITI Job Fair

Jind News: आईटीआई में रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Thu, 30 Apr 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
56 Candidates Secure Jobs at ITI Job Fair
30जेएनडी18: रोजगार मेले में भाग लेते हुए अभ्यर्थी। स्रोत संस्थान। - फोटो : खरगौरा बस्ती क्रय केंद्र पर तौल करते किसान।
नरवाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा। वीरवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 70 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 56 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
विज्ञापन


प्राचार्य ओमपाल ने बताया कि यह रोजगार मेला शिवम ऑटोटेक लिमिटेड, रोहतक प्लांट के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया था। चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनी की ओर से मानव संसाधन प्रमुख मनोज धवन अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप और नियमित रोजगार दोनों श्रेणियों में अवसर दिए गए हैं। युवाओं को 24,823 से 28,912 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई और परिवार के लिए निशुल्क चिकित्सा बीमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार से जोड़ना है। इसी के तहत प्री-प्लेसमेंट गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार के लिए तैयार हो सकें। भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रहेगा।
इस अवसर पर संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी विनीत कुमार, जसबीर सिंह मोर और मुनीम मलिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसे आयोजनों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान की ओर से कंपनी प्रतिनिधियों, प्रतिभागियों और सहयोगी विभागों का आभार जताया गया। रोजगार मेले को युवाओं के लिए एक प्रभावी और सफल पहल बताया गया, जिसने कई युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed