फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   550 cancer patients identified in five months

Jind News: पांच महीने में 550 कैंसर रोगियों की पहचान हुई

Sat, 30 May 2026 07:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
550 cancer patients identified in five months
30जेएनडी09: राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के नोडल अ​धिकारी डॉ. रमेश पांचाल स्कूल में आयोजित कार्यक्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया। जिले में जनवरी से अब तक 550 कैंसर रोगियों की पहचान हुई है। इनमें लगभग 80 प्रतिशत मरीज मुंह और गले के कैंसर से पीड़ित हैं। इन मामलों के पीछे तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, पान मसाला और हुक्के का सेवन प्रमुख कारण बनकर सामने आया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। विशेष चिंता का विषय यह है कि महिलाएं भी हुक्के का सेवन कर रही हैं जिसके कारण उनमें कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धूम्रपान केवल कैंसर ही नहीं बल्कि हृदय रोग, टीबी और अन्य गंभीर बीमारियों का भी बड़ा कारण है।
विज्ञापन

तंबाकू निषेध कानून को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभागों को धूम्रपान करने वालों के चालान काटने के अधिकार दिए हैं। इसके तहत जिले में 720 चालान रसीद बुक वितरित की गई हैं। इनमें 400 शिक्षा विभाग, 200 रोडवेज विभाग तथा 120 अन्य विभागों को दी गई हैं। इसके बावजूद अधिकांश विभाग इस दिशा में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के प्राचार्य सत्यवान मलिक को छोड़कर किसी भी विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी विभागों से तंबाकू निषेध कानून को गंभीरता से लागू करने की अपील की है।

वर्जन
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और एनसीडी कार्यक्रम के तहत जिले के करीब 250 स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर इससे दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि वह स्वयं भी तंबाकू और धूम्रपान से दूरी बनाएं। परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के बढ़ते खतरे को रोका जा सके।-डॉ. रमेश पांचाल, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed