{"_id":"5772cdf64f1c1be92979abf8","slug":"53-mm-rainfall-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 एमएम बारिश में शहर तर-बतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 एमएम बारिश में शहर तर-बतर
jind
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
बालभवन रोड पर भरे बरसात के पानी से गुजरती फलो की रेहडी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल सुबह हुई मानसून की पहली बारिश में सारा शहर तर-बतर हो गया। 53 एमएम बारिश से शहर की गलियों से लेकर बस स्टैंड, कोर्ट परिसर सहित कई सरकारी कार्यालयों तक में पानी भर गया। इस बारिश में प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लिए किए गए दावों भी बह गए। सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश में शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया और सड़कें नदी जैसी बहती दिखीं। बस स्टैंड, कोर्ट परिसर, रोहतक रोड सहित कई जगहों पर शाम तक भी बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। इससे लोगों को पानी के बीच से ही निकलकर अपने काम निपटाने पड़े। पहली ही बारिश में जिस तरह से शहर की गलियों, कॉलोनियों में पानी और सीवेज ओवर फ्लो दिखे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगे बारिश में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकती है। दरअसल बारिश के कारण शहर की पॉश कॉलोनियों अर्बन एस्टेट से लेकर गांधी नगर जैसी जगहों पर भी बारिश का पानी घरों की देहलीज तक दस्तक देने लगता है। दूसरी ओर आम जनता और किसानों ने इस बारिश से राहत की सांस ली है। जहां एक ओर तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है वहीं किसानों को धान लगाने के लिए जमीन को पानी मिल गया है।
जिला उद्योग केंद्र के गेट तक भरा पानी
लघु सचिवालय में बने जिला उद्योग केंद्र के गेट तक ही बारिश का पानी भर गया। 53 एमएम बारिश के कारण ही दिन भर उद्योग केंद्र का गेट बंद रहा। यहां तक कि कर्मचारियों को भी खिड़की ही आना-जाना पड़ा। ऐसे में बारिश के दिनों में यहां होने वाली दिक्कत साफ दिखाई दे रही है।
ये हैं शहर के लो लाइन एरिया
शहर के गांधी नगर, अर्बन स्टेट, स्कीम नंबर 19, रोहतक रोड, लक्ष्मी नगर, गुरुद्वारा कॉलोनी, पटियाला चौक क्षेत्र, भटनागर कॉलोनी, बैंक रोड जैसी जगहों पर हर बार ही जलभराव की समस्या होती है, लेकिन प्रशासन इन क्षेत्रों के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
जिला में कहां कितनी बारिश
खंड बारिश (एमएम)
जींद 53
नरवाना 20
उचाना 12
सफीदों 04 (सुबह आठ बजे तक)
पिल्लूखेड़ा बूंदाबांदी
जुलाना बूंदाबांदी