फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मौसम में बढ़ी ठंड, बारिश के आसार से किसानों के छुट रहे पसीने

मौसम में बढ़ी ठंड, बारिश के आसार से किसानों के छुट रहे पसीने

Thu, 14 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मौसम में बढ़ी ठंड, बारिश के आसार से किसानों के छुट रहे पसीने
मौसम में बढ़ी ठंड, बारिश के आसार से किसानों परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को मौसम के तेवर बदले-बदले रहे। सुबह करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को बारिश की आशंका जताई है। इससे मौसम में ठंड बढ़ने के बावजूद किसानों के पसीने छूट रहे हैं। इस मौसम में बारिश होने से गेहूं और सरसों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
हालांकि बुधवार को बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 63 प्रतिशत तथा हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है और आकाश में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

फसलों पर खतरे के बादल
मौसम के बदलाव से किसानों की पेशानी पर पसीना छूट रहा है। जिला में दो लाख 70 हजार हेक्टेयर में गेहूं व करीब पांच हजार एकड़ में सरसों की बिजाई की गई है। फिलहाल सरसों की फसल खेत में तैयार और गेहूं की फसल तैयार हो रही है। यही मौसम है, जब गेहूं की फसल में दाना अपना सही आकार लेता है। ऐसे में बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसल के गिरने की संभावना बढ़ जाती है। इससे गेहूं का दाना कमजोर रह जाता है और वजन कम रह जाता है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार के अनुसार फिलहाल किसान फसल में सिंचाई नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed