{"_id":"5bfedfb3bdec2241b3027212","slug":"51543430067-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. पांचाल ने सरकारी सेवा के दौरान पूरे हरियाणा में पहली बार किया पूरे जबड़े का इम्पलांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. पांचाल ने सरकारी सेवा के दौरान पूरे हरियाणा में पहली बार किया पूरे जबड़े का इम्पलांट
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चंडीगढ़, रोहतक के बाद जींद में हुई दांतों की इंप्लांट सर्जरी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल जींद में कार्यरत वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने सरकारी सेवा में रहते हुए पूरे हरियाणा में पहली बार एक महिला के पूरे जबड़े की इंप्लांट सर्जरी करके इतिहास रच दिया है। डॉ. पांचाल अब तक 25 लोगों के दांतों की इंप्लांट सर्जरी कर चुके हैं। हालांकि हरियाणा में अंबाला और पंकचूला में इंप्लांट सर्जरी की सुविधा है, लेकिन पूरे हरियाणा में पूरे जबड़े की इंप्लांट सर्जरी करने वाले डॉ. रमेश पांचाल पहले चिकित्सक हैं।
डॉ. रमेश पांचाल को सरकारी सेवाएं देते हुए 24 वर्ष हो चुके हैं। डॉ. पांचाल नागरिक अस्पताल भिवानी, बवानी खेड़ा व यमुनानगर में भी कार्य किया है। पिछले 18 वर्ष से वे जींद में ही कार्यरत हैं। डॉ. पांचाल दांतों के रोगियों की प्रतिदिन लगभग 200 ओपीडी करते हैं। नागरिक अस्पताल में सबसे ज्यादा ओपीडी डॉ. पांचाल ही करते हैं। अपनी सेवा के दौरान अब तक 25 लोगों के दांतों की इंप्लांट सर्जरी कर चुके हैं। इंप्लांट सर्जरी की सुविधा हरियाणा के अंबाला व पंचकूला में ही उपलब्ध है। पीजीआई रोहतक और चंडीगढ़ में पूरे जबड़े की इंप्लांट सर्जरी की सुविधा है, लेकिन अभी तक कोई भी चिकित्सक पूरे जबड़े की इंप्लांट सर्जरी नहीं कर पाया है। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा पूरे जबड़े की इंप्लांट सर्जरी की जा चुकी है, लेकिन सरकारी सेवा के दौरान नागरिक अस्पतालों में इस तरह का यह पहला मामला है, जब डॉ. रमेश पांचाल ने एक महिला के पूरे जबड़े की इंप्लांट सर्जरी की है। अर्बन एस्टेट निवासी 47 वर्षीय शीला डॉ. पांचाल से मिली। उनका एक जबड़ा पूरा खराब था। उनके जबड़े में ऐसी दिक्कत थी कि उन्हें दांत नहीं लगाए जा सकते थे। डॉ. पांचाल ने उनके पूरे जबड़े की इंप्लांट सर्जरी करके फिक्स जबड़ा लगाने का सुझाव दिया। इसके बाद डॉ. पांचाल ने उनके पूरे जबड़े की सफल इंप्लांट सर्जरी की।
प्राइवेट अस्पताल में आता है पांच लाख रुपये खर्च
डॉ. पांचाल ने कहा कि दांतों का इंप्लांट बाहर से मंगाने में लगभग 12 हजार रुपये का खर्च आता है, लेकिन जो चिकित्सक इंप्लांट सर्जरी करता है, वह लगभग पांच लाख रुपये ले लेता है। नागरिक अस्पतालों में इस तरह का इंप्लांट करके लोगों का काफी पैसा बचाया जा सकता है। एक पूरे जबड़े में 12 इंप्लांट लगाए जाते हैं, जिन पर 28 दांत फिक्स किए जाते हैं।