फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खो-खो में हरियाणा ने छतीसगढ़ को व चैनई ने दिल्ली को हराया

खो-खो में हरियाणा ने छतीसगढ़ को व चैनई ने दिल्ली को हराया

Sat, 03 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खो-खो में हरियाणा ने छतीसगढ़ को व चैनई ने दिल्ली को हराया
खो-खो में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को और चेन्नई ने दिल्ली को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। कस्बे के जींद रोड स्थित आदि शंकराचार्य कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में चल रही पांच दिवसीय सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में दूसरे दिन डीसी अमित खत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्थानीय एसडीएम मनदीप कुमार और डीएसपी सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि थे। स्कूल में पहुंचने पर प्राचार्य हेमंत गौतम व निदेशक अमित गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डीसी ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का का शुभारंभ किया।

हेमंत गौतम ने बताया कि लड़कों के अंडर-17 में हिंदू स्कूल हरियाणा ने 10-8 के आंकड़े में अलायंस छत्तीसगढ़ को दो अंक से हराया। श्री बालाजी स्कूल चेन्नई ने माउंट स्कूल दिल्ली को 16.15 से हराया। लड़कियों में भगवंश स्कूल तमिलाडु ने एनडीए स्कूल बिहार को 5-4 से हराया। सनराइज स्कूल यूएई देश की टीम ने एएससीपी हरियाणा को 5-3 से हराया। वहीं अंडर-19 के लड़कों में इंडियन स्कूल सोनीपत हरियाणा ने भवंश विद्या मंदिर स्कूल केरला को 9-4 से हराया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर की 80 टीमें और सात देश यूएईए दुबई, ओमान, दोहा, कतर, श्रीलंका की 14 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता मेें करीब 1300 खिलाड़ी सफीदों पहुंचे हैं। इस अवसर पर एसएचओ समरजीत, स्कूल के चेयरमैन कलाधारी गौतम, निर्देशक अमित गौतम, श्यामलाल पाजू, राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed