Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shortage of buses on the Kurukshetra route; passengers forced to wait for hours

Jind News: कुरुक्षेत्र रूट पर बसों की कमी, यात्रियों को घंटों करना पड़ता है इंतजार

Wed, 25 Nov 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses on the Kurukshetra route; passengers forced to wait for hours
फोटो 25जेएनडी19-बस अड्डा जींद, जहां से कुरुक्षेत्र के लिए बसों का आवागमन होता है। संवाद
जींद। जींद से वाया राजौंद-पुंडरी कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस रूट पर बसों के बीच लंबा अंतराल होने से यात्रियों को बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वालों को हो रही है। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

जींद से कुरुक्षेत्र रूट पर रोडवेज की केवल छह बसों का संचालन हो रहा है। वहीं, पुंडरी रूट पर परिवहन समितियों की करीब छह बसें चल रही हैं। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली रोडवेज बस सुबह आठ बजे रवाना होती है। इसके बाद नौ बजे दूसरी बस मिलती है। फिर सुबह 11 बजे बस चलती है।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के बाद और शाम चार बजकर 20 मिनट पर भी बस का संचालन होता है। बीच में कुरुक्षेत्र रूट की एक अन्य बस भी आती है, लेकिन यात्रियों के अनुसार यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण कई यात्रियों को कैथल से पिहोवा होते हुए कुरुक्षेत्र जाना पड़ता है। इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। कुछ यात्री ट्रेन से सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि जींद बस स्टैंड से अन्य निर्धारित रूटों पर सामान्य तौर पर हर 10 से 15 मिनट में बस मिल जाती है, लेकिन कुरुक्षेत्र रूट पर ऐसा नहीं है। उन्होंने सुबह से शाम तक बसों के बीच का अंतराल कम करने की मांग की है।

वर्जन
जींद से वाया राजौंद-पुंडरी कुरुक्षेत्र रूट पर परमिट के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। पुंडरी रूट पर यात्रियों की संख्या भी कम है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें चलाई जा रही हैं।
-सुनील पूनिया, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed