{"_id":"5b12e3a14f1c1b214d8b464e","slug":"51527964577-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी आंदोलन में पंजाबी समाज का बड़ा यागेदान : स्वामी धर्मदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी आंदोलन में पंजाबी समाज का बड़ा यागेदान : स्वामी धर्मदेव
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पंचनाद स्मारक ट्रस्ट के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि जो समाज अपनी विरासत और संस्कृति को छोड़ देता है, उसके पतन होने में ज्यादा समय नहीं लगता। पंजाबी समुदाय शहादत और देश पर मर मिटने वाली कौम है। इसलिए समुदाय को एकजुटता के साथ अपनी विरासत और संस्कृति को बचाने के साथ-साथ राष्ट्रवाद की जड़ों को भी मजबूत करना है। इसी मुहिम को लेकर पंचनाद स्मारक ट्रस्ट पूरे देश में अभियान चलाए हुए है। एक जुलाई को हिसार में युवा महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। धर्मदेव शुक्रवार देर सांय पंजाबी धर्मशाला में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद व ट्रस्ट की जींद इकाई के संयोजक अनिल नागपाल ने की। धर्मदेव ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में बलिदान देने में सबसे अधिक योगदान इसी समुदाय का रहा है, लेकिन विडंबना यह रही कि आजादी के बाद हमने अपने पूर्वजों को न तो मान-सम्मान दिया और न ही उनको याद रखा। उन्होंने दावा किया कि पंजाबी समुदाय कुरुक्षेत्र के पास लगभग 50 एकड़ जमीन में अपने पूर्वजों की याद में विशाल स्मारक बनाने जा रहा है। पंचनाद स्मारक ट्रस्ट के तत्वाधान में बनने वाले इस संस्थान में मेडिकल कॉलेज से लेकर शिक्षा की आधुनिक यूनिवर्सिटी भी होगी। इस मौके पर पूर्व वीसी एके चावला, संतलाल चुघ, आरएस सिंधवानी, पार्षद गुलशन आहूजा, गगन पसरीजा, सौरभ अनेजा, पवन छाबड़ा, राजेन्द्र बिट्टू, मनीष अरोड़ा, यशपाल अरोड़ा, नंदलाल मिगलानी भी मौजूद रहे।