फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अर्बन एस्टेट के बी ब्लॉक में लगे गेट को हटवाने पहुंची हुडा की टीम

अर्बन एस्टेट के बी ब्लॉक में लगे गेट को हटवाने पहुंची हुडा की टीम

Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट के बी ब्लॉक में लगे गेट को हटवाने पहुंची हुडा की टीम
अर्बन एस्टेट के बी ब्लॉक में लगे गेट को हटवाने पहुंची हुडा की टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
लंबे समय समय चले आ रहे अर्बन एस्टेट के गेटों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह ममाला हाईकोर्ट जा पहुंचा है। हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) का अमला गेट हटाने पहुंचा। यहां लोगों ने संपदा अधिकारी अश्वनी मलिक के समक्ष गेट नहीं हटाने की गुहार तो लगाई, लेकिन उन्होंने अदालत का हवाला देते हुए लोगों की एक नहीं सुनी। अंत में लोगों ने कुछ दिन मोहल्लत मांगी, जिस पर अमला यहां से एक स्पीड ब्रेकर को हटाकर लौट आया। इस दौरान लोगों ने कहा कि कॉलोनी में चेन स्नेचिंग और बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए गेट बनाए हैं। इस पर संपदा अधिकारी ने कहा कि बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस है। घरों में ताले लगाओ और सीसीटीवी कैमरे लगाओ।
गौरतलब है कि अर्बन एस्टेट में लोगों ने गलियों में कुछ समय पहले सुरक्षा की दृष्टि से गेट बनाए थे। हालांकि कई जगह अभी भी गेट लगे हुए हैं, लेकिन बी ब्लॉक के इस गेट पर इसी गली में रहने वाले एक व्यक्ति को आपत्ति है। इस पर 2327 मकान नंबर निवासी सत्यवान शाहू ने इस मामले को अदालत में चुनौती दी है। शाहू का कहना है कि अर्बन एस्टेट में गेट नहीं होने चाहिए। इसको लेकर अब अदालत ने गेट हटवाने का आदेश हुड को दिया है। हालाकि करीब डेढ महीना पहले हुडा ने यहां से लोहे का गेट तो हटा दिया, लेकिन गेट के पिल्लर और जाली अभी लगे हुए हैं। इसी को हटाने के लिए टीम शनिवार को पहुंची। करीब एक घंटे की माथपच्ची के बाद कॉलोनी के लोगों ने कुछ और समय मांगा, जिस पर हुडा की टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन

बॉक्स
संपदा अधिकारी बोले मैं जेल चला जाऊं
मौके पर पहुंचे संपदा अधिकारी से जब लोगों ने बार-बार पिल्लर व जाली नहीं हाटाने का आह्वान किया तो उन्होंने कहा कि यह अदालत का आदेश है। उनके लिए वे जेल चले जाएंगे क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कॉलोनी के लोगों के तीखे सवाल
जिस समय संपदा अधिकारी अश्वनी मलिक पहुंचे तो उन्होंने कहा कि वे किसी की निजी संपत्ति को नहीं हुडा की जमीन को खाली करवा रहे हैं। इस पर लोगों ने कहा कि हुडा उनकी टूटी हुई सड़कों की सुध क्यों नहीं लेता। इस पर संपदा अधिकारी ने कहा कि यह मामला नगरपरिषद का है, वहां जाओ।
बॉक्स
अधिकारियों पर भरोसा
यह मेरा अकेले का मामला नहीं है। गेट लगाकर कुछ लोग जमीन को हथियाना चाहते हैं। लड़ाई सिर्फ अधिकार की है। अधिकारियों पर पूरा भरोसा है। यदि अधिकारी कार्रवाई नहीं करते तो फिर से अदालत का रुख किया जाएगा।

-सत्यवान शाहू, शिकायतकर्ता।
बॉक्स
यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की जा रही है। अदालत को तय समय में जवाब देना है। लोगों ने आपसी स्तर पर मामला निपटाने के लिए कुछ समय मांगा है। ऐसा नहीं हुआ तो अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
-अश्वनी मलिक, संपदा अधिकारी हुडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed