फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से मिले विधायक

गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से मिले विधायक

Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से मिले विधायक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जींद विधानसभा के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने गोद लिए गांव जाजवान तथा इसके साथ लगते गांव दरियावाला, जुलानी, ढांडाखेड़ी, जलालपुरा, जुलालपुर खुर्द आदि की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को साथ लेकर एसडीएम अश्वनी मलिक के साथ बैठक की। बैठक में गांवों में पेयजल समस्या सहित अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने कहा कि सिंचाई विभाग ने जेडी नंबर 6, 6 ए और दरियावाला माइनर की रिहैबीटेशन को लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई तो वो सीएम मनोहर लाल के संज्ञान में यह मामला लाएंगे। विधायक ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये उपलब्ध तो करवा दिए हैं, लेकिन अधिकारी गांवों के विकास के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों की इस कार्यशैली के रोष स्वरूप विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने जाजवान, दरियावाला, ढांडाखेड़ी, जलालपुर, जलालपुर खुर्द के लोगों सहित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकार से करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी कर दी गई है, लेकिन अधिकारी इस ग्रांट से इन गांवों में विकास कार्य नहीं करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जींद का विकास नहीं होने दे रहे हैं। जाजवान में सिंचाई तथा पेयजल समस्या पर अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है, लेकिन अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। विधायक के अनुसार पेयजल तथा सिंचाई समस्या को लेकर जेडी नंबर 6, 6ए और दरियावाला माइनर की रिहैबीटेशन की प्रोजेक्ट रिपोर्ट लंबे समय से लटकी है।
विज्ञापन


एसडीएम ने दिया आश्वासन
एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि गांवों के विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जो भी कर्मचारी या अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा उसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से मिले विधायक
ग्रामीणों के साथ हुआ समस्याओं पर मंथन
विधायक बोले, दरियावाला माइनर पर काम न हुआ तो सीएम से करेंगे बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed