{"_id":"5963cf144f1c1bc2478b47c5","slug":"51499713300-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1559 केसों में से 476 केसों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1559 केसों में से 476 केसों का हुआ निपटारा
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लघु सचिवालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 1559 केस समाधान के लिए रखे गए। इनमें से 476 केसों का निपटारा आपसी सहमति से कर लिया गया और विभिन्न मामलों में एक करोड़ 11 लाख 19 हजार 26 रुपये की रिकवरी हुई। वाहन दुर्घटना अधिनियम के तहत 19 मामलों में से 11 निपटारा हुआ और 41 लाख 21 हजार रुपये की मुआवजा राशि की रिकवरी हुई। हिंदू विवाह अधिनियम के 17 मामलों में से पांच का निपटारा हुआ। इसी प्रकार किराया, समरी मामले, कब्जे इत्यादि सिविल सूट के 29 मामलों में से 12 का निपटारा कर लिया गया।
लोक अदालत में 1559 केसों में से 476 केसों का निपटारा
एक करोड़ 11 लाख 19 हजार 26 रुपये की रिकवरी