{"_id":"63fa4c2db1ca5dd776049c94","slug":"51-thousand-prize-wrestling-left-on-par-jind-news-c-17-1-77698-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बराबरी पर छूटी 51 हजार की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बराबरी पर छूटी 51 हजार की इनामी कुश्ती
Sat, 25 Feb 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
जुलाना। ब्राह्मणवास गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दो पहलवानों के बीच 51 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही। इसके चलते दोनों पहलवानों में इनाम राशि बराबर-बराबर वितरित करनी पड़ी। दंगल के मुख्य अतिथि भाजपा कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विकास आर्य ब्राह्मणवास और जुलाना थाना प्रभारी समरजीत रहे।
कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में लगभग तीन लाख रुपये के इनाम पहलवानों को वितरित किए गए। कुश्ती में पहला इनाम 51 हजार रुपये, दूसरा 31 हजार और तीसरा इनाम 21 हजार रुपये रखा गया था। कुश्ती को देखने के लिए आसपास के गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग और युवा पहुंचे थे। 51 हजार की कुश्ती के लिए भारत कुमार पहलवान अजय गुर्जर और भारत कुमार पहलवान मोनू कुराना के बीच मुकाबला रहा, लेकिन पहले इनाम को पाने के लिए दोनों तरफ से बराबर की जोर आजमाइश की गई थी। ऐसे में दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। इसलिए इनाम राशि दोनों पहलवानों में बराबर बांट दी गई। विकास आर्य ने बताया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि इस तरह की प्रतियोगिताओं से आपसी प्रेम प्यार को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर राहुल एडवोकेट, राहुल उर्फ चीकू, संजय शर्मा, महाबीर शर्मा, हरज्ञान उर्फ ज्ञानी पहलवान, जगमोहन पहलवान, लख्मी चंद, मोहित मौजूद रहे।