फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   507 children were vaccinated in 61 sessions in the district.

Jind News: जिले में 61 सत्रों में 507 बच्चों को लगाया टीका

Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
507 children were vaccinated in 61 sessions in the district.
टीकाकरण सप्ताह के तहत कार्य करते कर्मचारी। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों और गर्भवतियों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले में 61 सत्रों में 507 बच्चों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

21 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान सिविल अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी-पीएचसी में कुल 195 विशेष सत्र आयोजित होंगे। स्लम एरिया और ईंट-भट्ठों पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में 90 प्रतिशत बच्चे टीकाकरण कवरेज हैं लेकिन बावजूद अभियानों के हर साल करीब 10 प्रतिशत बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए यह विशेष सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में रोजाना नियमित टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू-विन एप से मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट
लाभार्थी यू-विन एप पर रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण का डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। एप पर यह भी देखा जा सकता है कि कौन-सा टीका ड्यू है ताकि समय पर टीकाकरण कराया जा सके।

इन 11 बीमारियों से बचाव के टीके : पोलियो, निमोनिया, टीबी, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, मेनिनजाइटिस, गलघोटू, खसरा, रूबेला, काली खांसी, रोटावायरस दस्त आदि है।

-----------------
100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य : डॉ. भंवर सिंह
डिप्टी सिविल सर्जन एवं डीआईओ डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि हर माह के दूसरे रविवार को शहरी क्षेत्र में स्पेशल इम्युनाइजेशन डे मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए है। सभी सत्र स्थलों का चयन कर ड्यूटी लिस्ट तैयार कर दी गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अभियान का लाभ उठाकर टीकाकरण को शत-प्रतिशत करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article