फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 stalls set up in Swadeshi fair to promote small entrepreneurs

Jind News: छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी मेले में लगाए 50 स्टॉल

Mon, 30 Oct 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
50 stalls set up in Swadeshi fair to promote small entrepreneurs
29जेएनडी37 : स्वदेशी मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते पवन गर्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गोपाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रविवार को सांस्कृतिक स्वदेशी मेला लगाया गया। स्वदेशी जागरण मंच जिला जींद के द्वारा आयोजित इस प्रथम मेले में लगाई गई 50 स्टालों में स्वदेशी उत्पाद व अन्य चीजों को दर्शाया गया और हजारों लोगों ने इस मेले का लुत्फ उठाया। लोगों ने मेले से जमकर सामान भी खरीदा। इस मेले में समाज सेवी पवन गर्ग ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस मेले में समाज सेवी पवन सिंगला, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि डाॅ. राज सैनी, सुरेंद्र कुमार, स्वदेशी जागरण मंच हिसार के जिला संयोजक संजीव शर्मा, प्रांतीय प्रचार प्रमुख अनिल गोयल, हिसार नगर प्रचार प्रमुख विनय हसीजा ने विशेष रूप से भाग लिया।

अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच जींद के जिला संयोजक राजेंद्र गुप्ता ने की। इस मेले में हरियाणा की प्रसिद्ध कलाकार ममता शर्मा ने हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सब का मन मोह लिया। सिर पर हुक्का व हुक्का पर दो टोकनी रख कर दामन, चुंदड़ी पहने हरियाणवीं वेशभूषा में महिला कलाकार ममता शर्मा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वदेशी चीजों को अपनाने का संदेश दिया। पवन गर्ग ने कहा कि यह संस्था द्वारा अच्छा प्रयास है और स्वावलंबन की ओर बढ़ती अनुकरणीय पहल है। इससे लोगों में संस्कृति व कला के साथ स्वदेशी चीजों के प्रति जागृति बढेगी। संजीव शर्मा व डा. राज सैनी ने भी इस पहल के लिए स्वदेशी जागरण मंच जींद की पूरी टीम एवं अन्य सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं की सराहना की और अपने विचार प्रकट किए। इस मेले में बच्चों द्वारा मनोहारी व शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed