{"_id":"5fff318f8ebc3e2e68093249","slug":"5-vaccination-booths-100-people-will-be-vaccinated-at-each-booth-jind-news-rtk5907432118","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 वैक्सीनेशन बूथ, हर बूथ पर 100 लोगों को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 वैक्सीनेशन बूथ, हर बूथ पर 100 लोगों को लगेगा टीका
विज्ञापन
जींद। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है, लेकिन अभी तक जिले को वैक्सीन की खेप नहीं मिली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मुहिम में पूरी तैयारी के साथ जुटा है। विभाग ने पहले चरण में सात हजार लोगों को टीकाकरण करने की योजना बनाई है, लेकिन जिला को कितनी वैक्सीन मिलेगी, यह अभी तय नहीं हैं। वहीं पहले दिन 16 जनवरी को पांच स्थानों पर कुल 500 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में एक लाख से भी अधिक वैक्सीन स्टोर करने की क्षमता है।
टीकाकरण के लिए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस हुई। अधिकारियों को उम्मीद थी कि बुधवार को जिले को मिलने वाली वैक्सीन का पता चल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के आधार पर ही लोगों को टीका लगाया जाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले से ही 15 बीमारियों से बचाव के लिए नौ तरह के टीके लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अनुभवी स्टाफ और पर्याप्त ढांचा उपलब्ध है।
एक बूथ पर पांच कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी
16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें सेक्टर-8 स्थित पॉलीक्लीनिक, नागरिक अस्पताल नरवाना, सीएचसी कालवा, अलेवा व उचाना शामिल हैं। प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। एक टीकाकरण केंद्र पर एक एमपीएचडब्ल्यू कर्मी, एक सुरक्षाकर्मी, एक कर्मचारी रिकॉर्ड को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए व दो कर्मचारी निरीक्षण के लिए तैनात होंगे। टीकाकरण के बाद टीका लगवाने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहना होगा।
विज्ञापन
आधा एमएल की डोज, 28 दिन बाद दोबारा टीकाकरण
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार एक बार में आधा एमएल की डोज दी जाएगी और 28 दिन बाद दोबारा टीका लगाया जाएगा। पहले दिन जिले में 500 लोगों को टीका लगाया जाना है, इसी हिसाब से डोल मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुल सात हजार लोगों के नाम पहले चरण के लिए भेजे गए हैं।
173 स्वास्थ्य केंद्रों पर हैं एमपीएचडब्ल्यू की तैनाती
टीकाकरण में मुख्य भूमिका एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की होगी। यही कर्मचारी लोगों को टीका लगाएंगे। इसके लिए जिले में पर्याप्त स्टाफ है। सभी 173 स्वास्थ्य केंद्रों पर एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी हैं। हालांकि 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों के पद स्वीकृत नहीं है। इसके बावजूद जिले में टीकाकरण के लिए पर्याप्त स्टाफ है।
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। पहले ही जिला में नौ तरह का टीकाकरण चलता है। अनुभवी स्टाफ मौजूद है। अब सिर्फ वैक्सीन आने का इंतजार है। बाकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- डॉ. नवनीत सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी।
कोरोना अपडेट : नहीं आया कोई नया संक्रमित, 52 सक्रिय केस
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण कमजोर होता जा रहा है। बुधवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं चार मरीजों के ठीक होने से सक्रिय केस 52 रह गए हैं। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 5132 पर पहुंच चुका है। वहीं 4998 लोग ठीक हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सात लोगों का इलाज चल रहा है। बुधवार को 1086 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट मिली, जो सभी निगेटिव मिले।